फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   FIR against Rajasthan Rifle Association coach for raping and molesting woman players

Rajasthan: महिला शूटर्स ने कोच पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, खिलाड़ी बोलीं- अकेले कमरे में बुलाता था, जानें मामला

Tue, 10 Oct 2023 07:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 10 Oct 2023 07:54 PM IST
सार

Rajasthan Rifle Association: आरआरए की पांच महिला खिलाड़ियों ने कोच पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसे लेकर जयपुर के एक थाने में केस दर्ज कराया गया है। शिकायत दर्ज कराने वाली खिलाड़ियों में तीन नाबालिग भी हैं। 

विज्ञापन
FIR against Rajasthan Rifle Association coach for raping and molesting woman players
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान राइफल एसोसिएशन (RRA) की पांच महिला खिलाड़ियों ने कोच के खिलाफ दुष्कर्म और छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया। आरोप है कि कोच ने एक खिलाड़ी को ओलिंपिक खिलाने, मेडल दिलवाने और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


कोच अपने पद का गलत इस्तेमाल कर इन महिला खिलाड़ियों पर अकेले में मिलने का दबाव बनाता था और उनके साथ छेड़छाड़ भी करता था। शिकायत मिलने के बाद आरआरए के पदाधिकारी ने जयपुर के मालवीय नगर थाने में आरोपी कोच के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले राजस्थान राइफल एसोसिएशन की पांच युवा महिला खिलाड़ियों ने एसोसिएशन कार्यकारणी के पदाधिकारी महिपाल सिंह को कोच शशिकांत शर्मा के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत देने वाली खिलाड़ियों में तीन नाबालिग खिलाड़ी भी हैं। अपनी शिकायत में इन खिलाड़ियों ने कोच शशिकांत पर दुष्कर्म समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कोच शशिकांत शर्मा महिला खिलाड़ियों को वॉट्सऐप पर गंदे मैसेज करता है। अपने फ्लैट पर बुलाने के लिए खिलाड़ियों पर दबाव बनाता है। अभ्यास के दौरान शूटिंग रेंज पर शराब पीते थे। कई बार महिला खिलाड़ियों को जबरन शराब पिलाने की कोशिश भी की गई। विरोध करने पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने देने की भी धमकी दी गई। 


विदेश में कमरे में साथ रुकने का भी बनाया दबाव  
शिकायत करने वाली एक महिला खिलाड़ी का आरोप है कि वह एक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इटली गई थी। इस दौरान कोच ने शराब पीने के लिए मजबूर किया। साथ ही होटल के कमरे में साथ रुकने का भी दबाव बनाया। विरोध करने पर राजस्थान राइफल एसोसिएशन के स्कोर से छेड़छाड़ करने की धमकी दी। क्योंकि, शशिकांत ही स्कोर पोर्टल संभालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed