फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   fight between BJP and congress in rajasthan

एक-दूसरे ही नहीं, तीसरे भी बने मुसीबत

Fri, 28 Mar 2014 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 28 Mar 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
fight between BJP and congress in rajasthan

राजस्थान लोकसभा चुनाव में एक-दूसरे को पछाडऩे के लिए पसीना बहा रही भाजपा और कांग्रेस के लिए आधा दर्जन से अधिक सीटों पर तीसरे मुसीबत बने हुए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से आठ सीटों पर कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों के सामने एक दमदार निर्दलीय या अन्य पार्टियों का उम्मीदवार खड़ा है। ऐसे में इन सीटों पर रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


बाड़मेर: भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह के नाराज होकर निर्दलीय पर्चा भरने के कारण यह सीट राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां कांग्रेस सांसद हरीश चौधरी और कांग्रेस छोड़कर हाल ही भाजपा में शामिल हुए कर्नल सोनाराम आमने-सामने हैं। लेकिन दोनों को ही जसवंत सिंह ने कड़ी टक्कर दी है। खासतौर पर भाजपा पर अधिक संकट मंडरा रहा है। बाड़मेर सीट पर यह चुनाव राजस्थान का ही नहीं, बल्कि देशभर के रोचक मुकाबलों में से एक माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर ग्रामीण: इस सीट पर विधानसभा में भाजपा से बागी राजपा से टिकट लेकर जीतनेवाले नवीन पिलानिया ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। वे कांग्रेस के दिग्गज सी.पी. जोशी और भाजपा से निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह दोनों को चुनौती दे रहे हैं।

जयपुर शहर:
यहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त अस्थमा रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने आप पार्टी से टिकट लेकर ताल ठोक रहे हैं। वे कांग्रेस के वर्तमान सांसद सांसद महेश जोशी और भाजपा के रामचरण बोहरा के लिए खासी परेशानी खड़े करनेवाले साबित हो सकते हैं।

झुंझुनूं : बागियों के कारण यह सीट उलझी हुई लग रही है। कांग्रेस ने अपने दिवंगत वरिष्ठ नेता शीशराम ओला की पुत्रवधु राजबाला ओला और भाजपा से विधायक संतोष अहलावत चुनाव मैदान में हैं। निर्दलीय के रूप में पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक राजकुमार शर्मा और आम आदमी पार्टी से राज कादयान चुनाव मैदान में उतर गए हैं। शर्मा जातिगत समीकरणों के माध्यम से अपना आधार मजबूत बनाने में जुटे हैं। सेना में वन रेंक-वन पेंशन की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले राज कादयान मुकाबले को रोचक बना रहे हैं।

नागौर : मौजूदा निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल के निर्दलीय पर्चा भरने से कांग्रेस की वर्तमान सांसद ज्योति मिर्घा और भाजपा के राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष सी.आर. चौधरी को अच्छी चुनौती मिलने के आसार हैं।

सीकर : यहां से भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज सुभाष महरिया ने मुकाबला थोड़ा रोचक बना दिया है। कांग्रेस से पी.एस. जाट और भाजपा से सुमेधानन्द प्रत्याशी हैं।


जालोर-सिरोही:
भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से टिकट लेने के विफल प्रयास के बाद बूटा सिंह सपा से टिकट लेकर मैदान में है। यहां वर्तमान सांसद देवजी पटेल भाजपा से, तो पूर्व विधायक उदयलाल आंजना कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

चूरू:
यहां से कांग्रेस के बागी अभिनेष महर्षि बसपा से टिकट लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने वर्तमान सांसद रामसिंह कस्वां के पुत्र राहुल कस्वां भाजपा के उम्मीदवार हैं और कांग्रेस से नया चेहरा प्रताप पूनिया मैदान में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed