किसान आंदोलन: गहलोत बोले- राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं चार सीएम, नहीं मिला समय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के किसानों का दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। वे इन कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं जबकि सरकार का कहना है कि ये कानून उनके पक्ष में हैं। इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि चार राज्यों के मुख्यमंत्री राष्ट्रपति रामनाथ कोविं से मिलना चाहते हैं लेकिन उन्हें समय नहीं दिया जा रहा है।
गहलोत ने शुक्रवार को कहा, 'पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्रियों ने राष्ट्रपति से मिलने का अनुरोध किया था। राष्ट्रपति इतने दबाव में हैं कि चार मुख्यमंत्री उनसे मिलना चाहते थे लेकिन वह उनसे नहीं मिल सके। यह मेरी धारणा है।'
CMs of Punjab, Rajasthan, Chhattisgarh and Puducherry had requested to meet the President. The President must be under so much pressure that four chief ministers wanted to meet him but he couldn't meet them. This is my assumption: Rajasthan CM Ashok Gehlot pic.twitter.com/V6cwbY3KEN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 25, 2020
कृषि सुधारों को लेकर असंख्य झूठ फैलाए जा रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, 'आज नए कृषि सुधारों को लेकर असंख्य झूठ फैलाए जा रहे हैं। कुछ लोग किसानों के बीच भ्रम फैला रहे हैं कि एमएसपी समाप्त की जा रही है। कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं कि मंडियों को बंद कर दिया जाएगा।'
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने पूछा- बंगाल-केरल में क्यों नहीं करते आंदोलन, यहां पढ़ें संबोधन की 10 बड़ी बातें
कल राष्ट्रपति से मिले थे राहुल सहित तीन नेता
राहुल गांधी के नेतृत्व में तीन नेताओं ने गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौंपा और संसद का संयुक्त सत्र बुलाकर कृषि कानूनों का वापस लेने की मांग की। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार व पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।
पूंजीपतियों के लिए पैसा बना रहे पीएम मोदी: राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि आपके पास एक अक्षम शख्स है, जो कुछ भी नहीं समझता और सिस्टम को उन तीन-चार लोगों के पक्ष में चला रहा है, जो सब समझते हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि पीएम मोदी पूंजीपतियों के लिए पैसा बना रहे हैं। जो भी उनके खिलाफ खड़ा होगा, उसे आतंकवादी बताया जाएगा, चाहे वो किसान हो, मजदूर हो या मोहन भागवत हों।