फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Famous Agricultural Economist Vijay Shankar Vyas dies

विख्यात कृषि अर्थशास्त्री विजय शंकर व्यास का निधन

Thu, 13 Sep 2018 06:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 13 Sep 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
Famous Agricultural Economist Vijay Shankar Vyas dies

विख्यात कृषि अर्थशास्त्री विजय शंकर व्यास का बुधवार को जयपुर में निधन हो गया। उनको पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। वह 87 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रो. व्यास का अंतिम संस्कार बुधवार की शाम को यहां लालकोठी स्थित शमशान गृह में किया गया। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। बीकानेर निवासी व्यास ने विश्व बैंक के कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग में वरिष्ठ सलाहकार, आईआईएम अहमदाबाद एवं आईडीएस जयपुर के निदेशक पद पर काम किया था। 

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने देश विदेश के विख्यात संस्थानों में प्रतिष्ठित पदों पर सेवा दी थी। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रो. व्यास के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि विख्यात कृषि आर्थिक विशेषज्ञ व्यास ने अपने काम से दुनिया भर में एक खास पहचान बनाई थी। उनके निधन से राजस्थान, खास तौर पर बीकानेर ने एक प्रेरणास्रोत को खो दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed