फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Family of truck driver Shrief Khan who was shot dead in J&K refused to accept his mortal remains

राजस्थान : जम्मू-कश्मीर में मारे गए ट्रक ड्राइवर के परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

Wed, 16 Oct 2019 04:17 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: आसिम खान Updated Wed, 16 Oct 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
Family of truck driver Shrief Khan who was shot dead in J&K refused to accept his mortal remains
शरीफ खान के गांव वाले - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर में 14 अक्तूबर को मारे गए राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले ट्रक ड्राइवर शरीफ खान के घर वालों ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया है। घर वालों ने मांग की है कि शरीफ खान को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए, साथ में पर्याप्त मुआवजा भी दिया जाना चाहिए। 

विज्ञापन

 



शरीफ खान का शव बुधवार सुबह मेवात में उनके पैतृक गांव उभाका पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर रास्ता रोक लिया। परिजन और ग्रामीणों ने तिलकपुर में ही एंबुलेंस को रोकते हुए शव लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने सरकारी नौकरी, 50 लाख के मुआवजे के साथ मृतक शरीफ को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। अभी तक मृतक के शरीर को दफनाया नहीं गया है। परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। 


बता दें कि दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों ने सोमवार को शोपियां में सेब लाद रहे ट्रक के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। चालक की हत्या के बाद पुलिस ने 15 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को पता चला कि घटना में चार आतंकी शामिल थे, जिनमें एक के पाकिस्तानी होने का शक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed