{"_id":"30dce420-ab1d-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"family-killed-rapist-of-their-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के बलात्कारी की परिजनों ने की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के बलात्कारी की परिजनों ने की हत्या
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Apr 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और कानून व्यवस्था से निराश लोगों का आक्रोश जहां दिल्ली में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद सड़कों पर दिख रहा है वहीं राज्स्थान के भीलवाड़ा में एक दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने आरोपी की ही हत्या कर दी।
विज्ञापन
भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना इलाके में पीड़िता के परिजनों ने दुष्कर्म के आरोपी के नाक-कान काटकर उसकी हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया।
इस संबंध में पीड़िता के परिजनों का कहना है कि दिल्ली के वसंत कुंज में हुए गैंगरेप के आरोपियों को ही पुलिस सजा नहीं दिला सकी है, इसलिए हमने खुद ही आरोपी को सजा दे दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दुष्कर्म के अन्य आरोपी श्याम लाल जाट को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 17 अप्रैल को एक महिला ने सुभाष नगर थाने में शंकर जाट और जगदीश जाट के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
महिला की शिकायत के अनुसार 16 अप्रैल को शंकर जाट और जगदीश जाट नामक व्यक्ति पीड़िता के घर गए और उसकी मां की हालत खराब बताकर पीड़िता को साथ ले गए।
रास्ते में दोनों ने चाकू का डर दिखाकर पीड़िता के साथ बलात्कार किया। बाद में पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता के परिजनों का गुस्सा आरोपियों पर फूट पड़ा और उन्होंने एक आरोपी शंकर जाट की हत्या कर दी। मृत आरोपी के साथी किशन जाट ने पुलिस को बताया कि पुलिस में शिकायत के बाद पीड़िता के परिजन 19 अप्रैल की शाम शंकर का अपहरण कर ले गए।
परिजनों ने शंकर को एक स्थान पर ले जाकर लाठियों व धारदार हथियारों से मारा पीटा और उसके नाक-कान काट दिए और शव सड़क पर फेंक दिया।
आरोपी शंकर जाट की हत्या के बाद उसके परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को थाने के सामने सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया।
मृतक के गुस्साए परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने तक शव उठाने से इंकार कर दिया था। बाद में पुलिस के आश्वसन के बाद मृतक के परिजन शव लेने को तैयार हुए। हत्या के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।