{"_id":"625d534b1013e12ace0bb872","slug":"fake-income-tax-officials-robbed-a-tea-trader-s-house-in-nagaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर अधिकारी बनकर लूट: चाय व्यापारी के घर घुसे महिला सहित छह बदमाश, नगदी, चांदी के नोट और कार लेकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर अधिकारी बनकर लूट: चाय व्यापारी के घर घुसे महिला सहित छह बदमाश, नगदी, चांदी के नोट और कार लेकर भागे
Mon, 18 Apr 2022 05:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 18 Apr 2022 05:32 PM IST
सार
नागौर में महिला सहित छह बदमाश सुबह छह बजे चाय व्यापारी के घर घुसे और दस मिनट में लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के नागौर में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर लूट करने का मामला सामने आया है। छह आरोपी नकाश गेट स्थित चाय के व्यापारी के घर में अधिकारी बनकर घुसे। जांच के नाम पर 15000 नगद, चांदी के 30 नोट और इनोवा कार लेकर फरार हो गए। जानकारी लगने पर फरियादी ने वारदात करने वाले छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नागौर में सोमवार सुबह छह बजे चाय व्यापारी पुनीत दरक के घर में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छह लोग घुसे। इसमें एक महिला भी शामिल थी। उन्होंने व्यापारी को धमकाया और फिर घर की तलाशी कराने को कहा। जांच के नाम पर घर में रखे 15000 रपये, 50000 की कीमत के चांदी के 30 नोट लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुनीत दरक ने बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाते सभी वहां से फरार हो गए। आरोपियों ने 10 मिनट के अंदर पूरी वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली एसएचओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन