Rajasthan: बीकानेर में नकली नोट के गिरोह का भंडाफोड़, दो करोड़ रुपये बरामद
बीकानेर में पुलिस ने दो हजार और 500 के नकली नोट जब्त किए हैं। वहीं जाली नोट चलाने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर जिला पुलिस ने नकली नोटों के खिलाफ प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पौने दो करोड़ के नकली नोट का जखीरा पकड़ा है। अब तक पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में नकली नोटों को पकड़ने की कार्रवाई की गई। जिला पुलिस ने बीकानेर के कोटगेट, जेएनबीसी थाना इलाके और नोखा, लूणकरणसर में छापेमारी की है, जो देर रात तक जारी थी। छापेमारी की कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली नोट मिले हैं। इन नोटों को गिनने के लिए पुलिस को नोट गिनने की मशीन भी मंगवानी पड़ी। पुलिस को 2000 और 500 के करीब पौने दो करोड़ के जाली नोट मिले हैं। नोट छापने के लिए काम में आ रही प्रिटिंग मशीन, स्कैनर, कटिंग मशीन को भी बरामद गया है।