फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   facebook love fraud in rajasthan

इश्क में मिला ऐसा धोखा, जानकर हैरान रह जाएंगे

Fri, 25 Apr 2014 03:11 PM IST
Updated Fri, 25 Apr 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
facebook love fraud in rajasthan
फेसबुक पर इश्क में मिली दगा, आशिक ने शादी का झांसा दिया, संबंध बनाए और लड़की को घर से भी भगाया। बाद में जब सच सामने आया तो लड़की के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के नागौर का है जहां की रहने वाली लड़की अब इंसाफ के लिए कानून का सहारा ले रही है।

खबर के मुताबिक लड़की की दोस्ती हरियाणा के हिसार जिले के एक लड़के संदीप के साथ फेसबुक पर हुई। दोस्ती, इश्क में जल्दी ही तब्दील हो गई और दोनों साथ जीने, साथ मरने की कसमें खाने लगे।
विज्ञापन

लड़के ने लड़की को दिया झांसा

facebook love fraud in rajasthan

लड़के ने लड़की को शादी का झांसा दिया, आगे पढ़ाई कराने और नौकरी दिलाने की बात कही। इसके बाद शुरू हुआ असली खेल। लड़का मिलने के लिए लड़की के पास पहुंचा और उसे एक मोबाइल गिफ्ट किया।

अब दोनों की बातें मोबाइल पर होने लगीं। कुछ वक्त के बाद वो गाड़ी लेकर युवती के गांव पहुंचा और उसे अपने साथ भगा ले गया। लड़की अपने साथ जेवरात और पैसे भी लेकर गई थी।

दोस्त से करा दी शादी

facebook love fraud in rajasthan

हिसार में संदीप ने उसकी मुलाकात अपने दोस्त विजय से कराई। लड़की को हिसार में 10 दिनों तक होटल में रखा, शारीरिक संबंध बनाए और इसके बाद उसे बताया कि वो शादीशुदा है।

संदीप ने उससे कहा कि वो विजय से शादी कर ले। वो दोनों को चंडीगढ़ ले गया जहां उसने दोनों की शादी करा दी। लेकिन यहां मामला थोड़ा फंस गया। कोर्ट में जब शादी के कागज पेश किए गए तो विजय की उम्र 21 से कम निकली।

कोर्ट ने मामला पुलिस के सुपुर्द कर दिया लेकिन इस बीच संदीप फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed