फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Dotasara attacked the government, saying people are breaking down due to inflation

Rajasthan: अजमेर में डोटासरा का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले- पर्चियों से मुख्यमंत्री, पर्चियों से ही काम

Sun, 23 Aug 2026 10:06 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 10:06 PM IST
सार

Rajasthan News: अजमेर में जाट प्रतिभा समारोह के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने महंगाई, शिक्षा व्यवस्था और भाजपा सरकार के कामकाज को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई से किसान, नौजवान और गृहिणियां परेशान हैं। भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए डोटासरा ने कहा कि ‘पर्चियों से मुख्यमंत्री बने और पर्चियों से ही काम हो रहे हैं।’
 

विज्ञापन
Dotasara attacked the government, saying people are breaking down due to inflation
प्रतिभा समारोह में डोटासरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के जवाहर रंगमंच पर रविवार को प्रदेश स्तरीय जाट प्रतिभा समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, खेल, प्रशासन, सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में समाज के लोग भी समारोह में शामिल हुए।

विज्ञापन


महंगाई पर डोटासरा ने सरकार को घेरा
डोटासरा ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग महंगाई से मर रहे हैं और टूट रहे हैं। किसान, नौजवान और गृहिणियां परेशान हैं। चीनी, तेल और दाल सहित रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि जनता से जुड़े महंगाई के मुद्दे पर चर्चा क्यों नहीं हो रही।
विज्ञापन


‘महंगाई पर चर्चा जरूरी या UCC पर?’
डोटासरा ने कहा कि महंगाई पर चर्चा जरूरी है या यूसीसी पर चर्चा जरूरी है? उन्होंने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि सरकार को जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पर्चियों से मुख्यमंत्री, पर्चियों से ही काम’
भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए डोटासरा ने कहा कि लोगों ने उम्मीद के साथ भाजपा को सत्ता सौंपी थी, लेकिन अब जनता निराश है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'पर्चियों से मुख्यमंत्री बने और पर्चियों से ही काम हो रहे हैं। यहां का कोई विजन नहीं है।'

उन्होंने भाजपा सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि ढाई साल के कार्यकाल में सरकार ऐसी एक जनहित योजना बताए, जैसी योजनाएं कांग्रेस सरकार के समय लागू की गई थीं। डोटासरा ने आरोप लगाया कि सरकार आपसी खींचतान में उलझी हुई है।

भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने पर भी कसा तंज
अजमेर के स्थानीय भाजपा नेताओं और दो बार मेयर रह चुके नेताओं के भाजपा छोड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर डोटासरा ने कहा, 'वो तो सभी जाएंगे, अब तो पाप का घड़ा भर चुका है।' उन्होंने कहा कि अब देखना है कि क्या बचता है और क्या नहीं।

यह भी पढ़ें: आशुतोष रांका के कार्यक्रम में भारी हंगामा, BJYM कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की; कई हिरासत में


निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा
निकाय चुनाव को लेकर डोटासरा ने कांग्रेस में एकजुटता का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक है और पूरी पार्टी एकजुट होकर आगामी निकाय चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और जीत हासिल करेगी।

‘समाज ने आगे बढ़ाया, अब वापस देने की जिम्मेदारी’
समारोह में डोटासरा ने सम्मानित प्रतिभाओं से कहा कि समाज ने उन्हें आगे बढ़ाया है, इसलिए अब समाज को वापस देने की जिम्मेदारी भी उनकी है। उन्होंने युवाओं से मेहनत करने और अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed