{"_id":"5bd1ee9faedb99123b0ec7e5039ad577","slug":"ex-minister-nagar-medical-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल टेस्ट के खौफ से पांचवे दिन भी गायब रहे नागर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल टेस्ट के खौफ से पांचवे दिन भी गायब रहे नागर!
समीर शर्मा/जयपुर
Updated Fri, 27 Sep 2013 07:53 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल जांच के खौफ से राजस्थान के पूर्व खादी मंत्री बाबू लाल नागर पांचवे दिन भी गायब रहे। सीआईडी-सीबी की टीम नागर का बीते पांच दिनों से इंतजार कर रही है।
इस मामले में सीआईडी-सीबी ने बाबू लाल नागर को दो नोटिस भी जारी किए हैं लेकिन नागर जांच के लिए उपस्थित नहीं हो रहे हैं।
कल हो सकता है मेडिकल टेस्ट
वहीं इस मामले में कयास लगाए जा रहे हैं कि शनिवार को मेडिकल जांच हो सकती है। नागर के पुत्र ने उनके मेडिकल के लिए तैयार होने के संबंध में सीआईडी सीबी को पत्र सौंपा था।
इधर, सीआईडी-सीबी ने इस मामले में शुक्रवार को गार्ड, गनमैन, सुपरवाइजर सहित पांच लोगों के बयान दर्ज किए।
इससे पहले नागर के पुत्र ने सीआईडी सीबी को पत्र लिखकर नागर के धार्मिक यात्रा पर निकलने की जानकारी दी थी। जब सीआईडी सीबी ने सख्ती दिखाई तो नागर के पुत्र ने जांच एजेंसी को पत्र लिखकर शनिवार को नागर के उपस्थित होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़िता ने जांच एजेंसी को वे कपड़े सौंपे हैं, जो पीड़िता ने दुराचार के समय पहने हुए थे। पीड़िता के अनुसार इन कपड़ों पर ऐसे निशान मौजूद है, जो दुराचार की पुष्टि करेंगे।
जांच एजेंसी पीड़िता के कपड़ों से नमूने लेकर उनके मिलान के लिए नागर की मेडिकल जांच करना चाहती है।