फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Empowerment Of Women Is Necessary For Strong India Says Indresh kumar Jaipur

Rajasthan: इंद्रेश कुमार बोले- सजग, सबल और सशक्त भारत के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण जरूरी

Sat, 13 Aug 2022 09:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 13 Aug 2022 09:27 PM IST
सार

उन्होंने कहा, मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मंच की चलाई मुहिम के बाद केंद्र की भाजपा सरकार ने तीन तलाक जैसी कृतियों पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया। जिसका फायदा देश की करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को मिल रहा है। 

विज्ञापन
Empowerment Of Women Is Necessary For Strong India Says Indresh kumar Jaipur
जयपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अपने मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में जयपुर में रक्षाबंधन त्योहार के उपलक्ष्य में भाई बहन दिवस समारोह मनाया। जिसमें देश भर से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं, हजारों महिलाओं और पुरुषों ने शिरकत की। समारोह को संबोधित करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा, सजग, सबल और सशक्त भारत के लिए महिलाओं का सम्मान व सशक्तिकरण जरूरी है। इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई और फिर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया गया। 

विज्ञापन


इंद्रेश कुमार ने समारोह में महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों की खुदाई अहमियत से रूबरू कराया। उन्होंने कहा, अल्लाह ने फरमाया है कि मां के कदमों में जन्नत है और इस बात का जिक्र कुरान और हदीस में भी है। आज की छोटी बच्ची कल को बड़ी हो कर मां बनती है। ईश्वर ने मां और जननी बनने की शक्ति महिला को ही दी है। ऐसे में महिलाओं की इज्जत और हिस्सेदारी समाज में क्या है इसे बखूबी समझा जा सकता है। उन्होंने कहा, मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मंच की चलाई मुहिम के बाद केंद्र की भाजपा सरकार ने समाज को तीन तलाक जैसी कृतियों पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया। जिसका फायदा देश की करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को मिल रहा है। 
विज्ञापन




इंद्रेश कुमार ने कहा कि जहां तक व्यक्ति के डीएनए का प्रश्न है, हम सब की पहचान हमारे सपने, वतन और पूर्वजों से जुड़ी होती हैं। जब हम सोते हैं तो सपने में जो दृश्य हमें दिखता है वह हमारी मातृभाषा में होता है और हमारे वतन से ही जुड़ा होता है। व्यंग करते हुए उन्होंने कहा कि सपने पर किसी का जोर नहीं होता, वहां हम यह नहीं कह सकते कि अगर हिंदी या हिंदुस्तानी सपना आया और अरबी भाषा या अरब देश से जुड़ा सपना नहीं आया तो ' सिर तन से जुदा'!! सपने पर बंदे का नहीं परवरदिगार का जोर चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, केंद्र सरकार का बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा आज हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। हम सब को इस ओर ध्यान देना चाहिए और अपनी बच्चियों की तौहीन नहीं करनी चाहिए, बल्कि उनकी शिक्षा पर जोर देना चाहिए। शिक्षा के बिना कोई भी समाज सबल और सशक्त नहीं हो सकता है। 

संघ नेता ने कहा कि दंगा मुक्त हिंदुस्तान, छुआ छूत मुक्त हिंदुस्तान, प्रदूषण मुक्त हिंदुस्तान, अनपढ़ता मुक्त हिंदुस्तान और बेरोजगारी मुक्त हिंदुस्तान... जिसमें नफरत, दंगा और हिंसा नहीं बल्कि मोहब्बत, भाईचारे और सकून हो... इसके लिए जरूरी है अपने जड़ों से जुड़ना। उन्होंने कहा कि यह एक आंदोलन है। जब हम जड़ों से जुड़ेंगे तो झगड़े अपने आप दूर होने लगेंगे और हम एक दूसरे के सहयोग व मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। 




कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार के अलावा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से राष्ट्रीय संयोजिका शालिनी अली, रेशमा हुसैन, राष्ट्रीय संयोजक अबू बकर नकवी, प्रदेश सह संयोजक हनीफ खान, प्रदेश संयोजिका आसिया खान, समीर मलिक, महाराष्ट्र के सह संयोजक इरफान अली और पूर्व प्रचारक राम प्रकाश भी शामिल हुए। इस मौके पर मौजूद बहनों ने वरिष्ठ संघ नेता को रक्षा सूत्र बांधा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed