फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Emergency landing of SpiceJet Dubai Jaipur SG 58 flight took place at Jaipur airport

Video: दुबई से जयपुर आ रही फ्लाइट का टायर फटा, एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिग

Wed, 12 Jun 2019 02:21 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 12 Jun 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
Emergency landing of SpiceJet Dubai Jaipur SG 58 flight took place at Jaipur airport
स्पाइसजेट फ्लाइट एसजी 58 - फोटो : ANI
दुबई से जयपुर आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी 58 का टायर फट गया। जिस कारण जयपुर एयरपोर्ट पर सुबह 9 बजकर 03 मिनट पर विमान की इमर्जेंसी लैंडिग करानी पड़ी। विमान में कुल 189 यात्री सवार थे। 
विज्ञापन


हालांकि विमान में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

जयपुर हवाई अड्डे की कार्यवाहक निदेशक ने बताया, ‘‘दुबई एटीसी ने सूचित किया था कि विमान का टायर फटने का संदेह है। जयपुर एटीसी ने विमान के पायलट से हवाई अड्डे के निकट नीची उड़ान भरने को कहा। जब टायर फटे होने की पुष्टि हो गई तो आपातकालीन बंदोबस्त किए गए लेकिन विमान सामान्य ढंग से उतर गया।’’
विज्ञापन


स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि चालक दल ने तय प्रक्रिया का पालन किया और विमान सुरक्षित ढंग से उतर गया। कुछ यात्रियों ने हवाई अड्डे पर मीडिया से कहा कि विमान की लैंडिंग के समय उन्हें कुछ झटके महसूस हुए लेकिन उतरने से पहले तक उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 29 मई को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दिल्ली जाने वाले स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान एसजी 2420 की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई थी। विमान 90 यात्रियों को लेकर रात 9:25 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ा था। 


लेकिन, तकनीकी खराबी आने से विमान को एयरपोर्ट पर उतारा गया। उसके बाद कुछ यात्रियों को एयरपोर्ट के पास के होटल में रोका गया तो वहीं दूसरी ओर कुछ यात्रियों को शहर के होटल के लिए भेज दिया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed