फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gram Panchayat Chunav 2020 in Rajasthan, Election Latest News: election in 947 gram panchayat in rajasthan with full corona precaution and guidelines

Rajasthan Panchayat Election 2020: पंचायत चुनावों को लेकर उत्साह, पहले चरण में 83.50 फीसदी मतदान

Mon, 28 Sep 2020 10:26 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 28 Sep 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat Chunav 2020 in Rajasthan, Election Latest News: election in 947 gram panchayat in rajasthan with full corona precaution and guidelines
राजस्थान ग्राम पंचायत चुनाव 2020 - फोटो : social media

राजस्थान में मतदाताओं ने पंचायत चुनावों को लेकर उत्साह दिखाते हुए सोमवार को बड़ी संख्या में मतदान दिया। राज्य में 25 जिलों की 947 ग्राम पंचायतों में पंच सरपंचों के लिए सोमवार को 83.50 फीसदी मतदान हुआ। मतदान को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं से लेकर बड़े बुजुर्ग भी मतदान करने आए।

विज्ञापन


हनुमानगढ़ जिले की संगरिया तहसील के ढाबां गांव में 103 वर्षीय लालसिंह ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं मक्कासर गांव में कोरोना वायरस संक्रमित के लिए विशेष मतदान की व्यवस्था की गयी जिसमें स्टाफ पीपीई किट पहने रहा।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि मतदान का अंतिम आंकड़ा 83.50 फीसदी रहा।

सूत्रों ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण के मतदान में तय समय शाम साढ़े पांच बजे तक 81.48 फीसदी मतदान हुआ लेकिन कई जगह लंबी कतारें लगी हुईं थी जो बाद तक मतदान करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में बची हुई ग्राम पंचायतों के लिए अब चार चरणों में मतदान हो रहे हैं। सोमवार को 25 जिलों में 947 ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच, सरपंच के लिए मतदान हुआ जहां 31.95 लाख से अधिक मतदाता हैं। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ।

मतदान शांतिपूर्ण संपर्क करवाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। मतदान के दौरान वायरस संक्रमण से जुड़े दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। मतदान के दौरान मतदाता द्वारा मास्क पहनना अनिवार्य है। मतदान बूथों पर सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए बंदोबस्त किए गए हालांकि कई जगह पर इन नियमों के उल्लंघन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।


वहीं, उदयपुर की सराडा और गोगुंदा पंचायत समितियों की 55 ग्राम पंचायतों के चुनाव इलाके में हिंसक प्रदर्शनों के चलते स्थगित कर दिए गए हैं। अगले चरण का मतदान तीन अक्तूबर को होना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed