फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Eight names revealed in interrogation of accused Rinku Saini in Junaid Nasir murder case

Bharatpur: जुनैद-नासिर हत्याकांड में आरोपी रिंकू सैनी से पूछताछ में आठ नामों का खुलासा, पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 22 Feb 2023 07:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 22 Feb 2023 07:57 PM IST
सार

एडीजी ने बताया कि जुनैद-नासिर हत्याकांड मामले में हरियाणा पुलिस का पूरा सहयोग मिल रहा है, हम मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में गिरफ्तार आरोपी रिंकू सैनी ने पूछताछ में बड़े खुलासे किए हैं। पूछताछ में घटना में शामिल आठ और आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Eight names revealed in interrogation of accused Rinku Saini in Junaid Nasir murder case
जुनैद-नासिर हत्याकांड की जानकारी देते एडीजे दिनेश एमएन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के दो लोगों की मौत के मामले में भरतपुर पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी किया है। उसमें बताया गया है कि पुलिस वांछित अपराधियों की तलाश कर रही है। पुलिस के पास मौजूद साक्ष्यों के आधार पर कुछ नामों को नामजद किया गया है। पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि हरियाणा पुलिस का पूरा सहयोग मिल रहा है और मिलकर काम कर रहे हैं। एडीजी क्राइम एमएन दिनेश ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी रिंकू सैनी से पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे हुए हैं। पूछताछ में घटना में शामिल कई और आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जुनैद और नासिर के अपहरण के बाद जिस गाड़ी में उनके साथ मारपीट की गई थी, वह एक स्कॉर्पियो गाड़ी है। साथ ही साथ रिंकू सैनी ने इस वारदात में आठ लोगों के शामिल होने की बात कही है।

Eight names revealed in interrogation of accused Rinku Saini in Junaid Nasir murder case
जुनैद-नासिर हत्याकांड में वांछित आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वांछित आरोपियों में मूलथान निवासी अनिल, मरोड़ा निवासी श्रीकांत, कैथल निवासी कालू, घरौंदा निवासी किशोर, पालुवास निवासी मोनू, जींद निवासी विकास, मुनक निवासी शशिकांत और भिवानी निवासी अनिल के नाम शामिल हैं। इन सभी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद और लोग जो इसमें शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed