{"_id":"630b84a84f576e52db3bd443","slug":"eeco-overturns-due-to-tire-burst-woman-killed-and-nine-injured-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अचानक टायर फटने से पलटी इको, महिला की मौत और नौ घायल, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अचानक टायर फटने से पलटी इको, महिला की मौत और नौ घायल, तीन की हालत गंभीर
Sun, 28 Aug 2022 08:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 28 Aug 2022 08:37 PM IST
सार
हादसे की सूचना पर पुलिस टीम ने घायलों को पलसाना अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिकी उपचार के बाद तीन को सीकर रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य को मामूली चोटें होने के कारण छुट्टी दे गई।
विज्ञापन
सीकर में हादसा
- फोटो : Social Media
विस्तार
राजस्थान के सीकर जिले के पलसाना बाईपास पर इको कार अचानक टायर फटने से पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां से तीन को सीकर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार को सीकर पलसाना बाईपास पर इको गाड़ी का अचानक टायर फट गया। इससे तेज रफ्तार में चल रही कार पलट गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य 9 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर रानोली थाना प्रभारी कैलाश चंद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को पलसाना अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिकी उपचार के बाद तीन को सीकर रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य को मामूली चोटें होने के कारण छुट्टी दे गई। वहीं, मृतका महिला का शव पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन