फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   During the search operation in Churu jail, the prisoner swallowed the SIM

Rajasthan: जेल में चल रहा था सर्चिंग अभियान, हड़बड़ी में कैदी गटक गया सिम; उसके बाद जो हुआ…हैरान कर देने वाला

Wed, 16 Oct 2024 12:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 16 Oct 2024 12:42 PM IST
सार

Rajasthan: जेल में अचानक से पुलिस प्रशासन ने सर्चिंग अभियान चला दिया। फिर क्या था, जल्दबाजी में आकर एक कैदी जो हत्या के केस में सजा काट रहा है, उसने एक सिम गटक लिया। फिलहाल मामले को लेकर जांच की जा रही है। 
 

विज्ञापन
During the search operation in Churu jail, the prisoner swallowed the SIM
कैदी खा गया सिम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चूरू की राजगढ़ जेल में मंगलवार दोपहर पुलिस प्रशासन की ओर से छह घंटे तक सघन सर्च अभियान चलाया गया। अभियान में बैरक नंबर चार में बंद दो बंदियों के पास से पुलिस को दो मोबाइल, एक डोंगल सिम सहित और एक चार्जर मिला। एक साथ जेल में बड़ी संख्या में पुलिस को देखकर हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने जेल के सभी बैरकों की सघनता के साथ जांच की। राजगढ़ थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाझड़िया ने बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर राजगढ़ जेल में सर्च अभियान चलाया गया था।

विज्ञापन


जिसमें बैरक नंबर चार में हत्या के मामले में बंद बहल हरियाणा निवासी विनोद (35) उर्फ धयाला गुर्जर के पास से एंड्रॉयड मोबाइल और गोगामेड़ी हनुमानढ़ निवासी अंकित जाट (24) के पास से की-पेड मोबाइल जब्त किया गया। पुलिस ने इनके पास से एक डोंगल व मोबाइल चार्जर भी जब्त किया है।
विज्ञापन


थानाधिकारी झाझड़िया ने बताया कि बहल निवासी विनोद कुमार उर्फ धयाला हत्या के मामले में वर्ष 2017 से जेल में बंद है। जबकि अंकित जाट वर्ष 2018 से हत्या के मामले में बंद है। सर्च अभियान सुबह साढ़े 11 बजे शुरू किया गया था। जो शाम साढ़े चार बजे तक चला था। सर्च अभियान में एसडीएम मीनू वर्मा, एएसपी किशोरीलाल, आईपीएस निश्चय प्रसाद एम, चूरू डीएसटी व एजीटीएफ टीम के पुलिस जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्च अभियान के दौरान पुलिस जब बैरक नंबर चार में पहुंची। तब पुलिस को देख हत्या के मामले में जेल में बंद अंकित जाट सिम को गटक गया। जिसकी पुलिस लगातार जांच कर रही है। थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाझड़िया ने बताया कि पुलिस की ओर से राजगढ़ थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। जिसकी गहनता से जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed