{"_id":"6a02113a92f745ca68023d18","slug":"dungarpur-news-man-kills-younger-brother-s-wife-with-iron-rod-during-family-dispute-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dungarpur News: पारिवारिक विवाद में जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, लोहे की रॉड से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dungarpur News: पारिवारिक विवाद में जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, लोहे की रॉड से किया वार
Mon, 11 May 2026 10:56 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 10:56 PM IST
सार
राजपुर गांव में घरेलू विवाद के बीच बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद महिला के पीहर पक्ष ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
हादसे के बाद तफ्तीश में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डूंगरपुर के ओबरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना बिलिया बडगामा पंचायत के राजपुर गांव की है। पुलिस के अनुसार राजपुर निवासी शांतिलाल भगोरा पिछले करीब 20 साल से बाहर रहकर मजदूरी करता था और पिछले पांच माह से गांव में ही रह रहा था। उसका छोटा भाई जीवतराम फाइनेंस कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
सोमवार को जीवतराम काम के सिलसिले में बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ गया हुआ था। इसी दौरान घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान शांतिलाल छोटे भाई के कमरे में घुस गया और उसकी पत्नी प्रमिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। प्रमिला की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Kota News: टीकाकरण के बाद 4 महीने के मासूम की मौत, अस्पताल में हंगामा; स्टाफ पर लगे लापरवाही के आरोप
सूचना मिलने पर ओबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। वहीं मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पीहर पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। इसके बाद शव को सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ओबरी थानाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी शांतिलाल को डिटेन कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।