फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Due to the negligence of officials in Jaisalmer, 10 thousand crores of Panchayati Raj stuck

Jaisalmer: अधिकारियों की लापरवाही से पंचायती राज के 10 हजार करोड़ अटके, सरपंचों को करना होगा छह माह इंतजार

Fri, 05 May 2023 02:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 05 May 2023 02:23 PM IST
सार

जैसलमेर में अधिकारियों की लापरवाही की वजह से सरपंचों के विभिन्न योजनाओं के 10 हजार करोड़ रुपये अटक गए हैं, जो आगामी छह माह तक भी आने की उम्मीद नहीं है, जिससे सरपंचों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
Due to the negligence of officials in Jaisalmer, 10 thousand crores of Panchayati Raj stuck
जैसलमेर जिला परिषद - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जैसलमेर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर इन दिनों जिले की समस्त पंचायत समितियों के सरपंचों द्वारा लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। लापरवाही की वजह से जिले की सात पंचायत समितियों के सरपंचों के साथ आमजन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन


सरपंचों के साथ CEO पर मंत्री ने भी लगाए आरोप
सरपंचों के साथ अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद ने भी सीईओ पर कार्य के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इसका खामियाजा सातों पंचायत समितियों के सरपंचों और आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने सीईओ पर आरोप लगाया कि मनरेगा की निर्माण सामग्री के भुगतान का सीईओ द्वारा समय पर सत्यापन नहीं किया गया। सातों पंचायत समितियों में एसएफसी, टीएफसी और विधायक मद से होने वाले कार्यों का भी सत्यापन नहीं किया गया है।
विज्ञापन


10 हजार करोड़ रुपये का अटका भुगतान
दो साल से 10 हजार करोड़ रुपये का भुगतान अटका पड़ा है। ऐसे में स्थानीय लोगों को धरातल तक सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जहां एक अधिकारी की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी छह माह तक नहीं होगा भुगतान
वहीं, दूसरी ओर सरपंच भी पिछले दो सालों से अधिकारी के आगे पीछे चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन अधिकारी की लापरवाही के कारण दो साल से यह 10 हजार करोड़ रुपये अटका पड़ा है। वहीं, इन सरपंचों को और आगामी छह माह तक यह भुगतान पाने के लिए परेशान होना पड़ेगा।

अधिकारी को दायित्वों निभाने के निर्देश
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मात्र एक अधिकारी की लापरवाही के कारण पूरे जिले की जनता को परेशानी हो रही है। सरपंचों को दो साल से भुगतान नहीं मिल रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में धरातल पर सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी अपने कर्तव्यों और दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करें।


समीक्षा बैठक में मामला आया सामने
केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने बताया कि हाल ही में जिला मुख्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में सामने आया कि मात्र सीईओ की लापरवाही के कारण पिछले दो साल से मनरेगा की सामग्री के 10 हजार करोड़ रुपए अटके पड़े हैं। इसके कारण सरपंचों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed