फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   DU professor conducts career counseling for 12th students in Rajsamand

Rajsamand: दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों ने 10वीं-12वीं के बच्चों को दिए टिप्स, बताया कैसे चुने सब्जेक्ट

Mon, 25 Jul 2022 06:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 25 Jul 2022 06:15 PM IST
सार

पहले दिन लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल और राजकीय उच्च माध्यमिक विघालय एमडी के करीब 300 बच्चों को मार्गदर्शन दिया गया।

विज्ञापन
DU professor conducts career counseling for 12th students in Rajsamand
राजसमंद जिले के चार स्कूलों में दो दिवसीय करियर काउंसलिंग का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजसमंद जिले के चार स्कूलों के 10वीं और 12वीं के बच्चों को दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर द्वारा दो दिवसीय करियर काउंसलिंग की जा रही है। सोमवार को पहले दिन प्रोफेसरों ने बच्चों को उचित मार्गदर्शन देते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि वह किस तरह के विषय लेकर आगे क्या-क्या पढ़ाई कर सकते हैं। 

विज्ञापन


पहले दिन लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल और राजकीय उच्च माध्यमिक विघालय एमडी के करीब 300 बच्चों को दिल्ली यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर एसएसपी सिंह और डॉ. चंद्रकांता माथुर ने बच्चों के साथ चर्चा की। साथ ही उन्हे भविष्य के लिए उचित मार्ग दर्शन दिया। जिससे वह यह तय कर सकें कि आगे की पढ़ाई वह कैसे, कहां और किस क्षेत्र में करनी है। 
विज्ञापन


लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जेके टायर फैक्ट्री के प्रबंधक अनिल मिश्रा और स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा। इस दौरान विधायक दीप्ती ने बच्चों से कहा, कि वह को हमेशा सकारात्मक सोच रखते हुए आगे बढ़े। उन्होंने बच्चों को मोबाइल का उपयोग कम-कम करने की सलाह भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेके टायर फैक्ट्री के प्रबंधक अनिल मिश्रा ने बताया कंपनी द्वारा आगाज संस्थान के माध्यम से दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो प्रोफेसर जिला मुख्यालय के चार स्कूलों के करीब 600 बच्चों का दो दिनों तक मार्गदर्शन करेंगे। कल मंगलवार को भी बच्चों को गाइड किया जएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed