फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   drug smuggling: Indian Army Soldier Found Involved in Drug Smuggling,Major Crackdown by Rajasthan Police

Rajasthan News: लग्जरी कार से ड्रग की खेप को दे रहे थे एस्कॉर्ट,सेना का जवान भी तस्करी में शामिल

Thu, 28 Aug 2025 07:10 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 28 Aug 2025 07:10 AM IST
सार

Rajasthan News: अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: सेना का जवान सहित सात तस्कर गिरफ्तार, लाखों का गांजा व एमडी जब्त 
 

विज्ञापन
drug smuggling: Indian Army Soldier Found Involved in Drug Smuggling,Major Crackdown by Rajasthan Police
राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan News:  राजस्थान अब सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए और गांजे की तस्करी का बड़ा ठिकाना बन चुका है। इसमें सरकारी तंत्र के लोगों का भी इस्तेमाल होने लगा है। राजस्थान पुलिस ने बड़ा अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा और सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए जब्त करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक भारतीय सेना का जवान भी शामिल है, जो तस्करी में सहयोग कर रहा था।
विज्ञापन

सरियों से भरे ट्रक में छिपा गांजा: 
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस थाना डग की टीम ने एक ट्रक को रोका, जो लोहे के सरियों से भरा था। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजे की खेप को सरियों के नीचे छिपा रखा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक से 103.600 किलोग्राम गांजा बरामद किया। ट्रक चालक जहीर खान (35) और उसके साथी विनोद शर्मा (28) निवासी झालरापाटन को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

लक्जरी कार से गांजे की खेप को एस्कॉर्ट
इसी दौरान पुलिस ने गांजे की खेप को एस्कॉर्ट कर रही एक लग्जरी कार को रोका। कार में सवार पीरूलाल मालवीय (34) राजगढ़ मध्य प्रदेश हाल कोतवाली झालावाड़ और अनवर उर्फ अन्नू (29) निवासी झालरापाटन को भी गिरफ्तार किया गया। पीरूलाल मालवीय के पास से भारतीय सेना का आईडी कार्ड बरामद हुआ, जिसका इस्तेमाल वह पुलिस नाकाबंदी से बचने और साथियों को सतर्क करने के लिए करता था। पुलिस अब इस बड़े नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झालावाड़ में सिंथेटिक ड्रग्स का सौदा, 3 आरोपी गिरफ्तार 
इसी तरह की एक अन्य कार्रवाई में, झालरापाटन पुलिस ने गश्त के दौरान एक बिना नंबर वाली फोर्ड इको स्पोर्ट कार से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। तलाशी में कार से 1.57 ग्राम सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इमरान उर्फ आशु पाया (26), कालू उर्फ शेख शाहरुख (27) और अजहर (28) निवासी रामगंज मंडी कोटा के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि वे परमानंद गुर्जर उर्फ पंडा से 100 ग्राम एमडीएमए खरीदने आए थे और इसके लिए उन्होंने 45,000 रुपये एडवांस दिए थे। पुलिस को देखते ही परमानंद गुर्जर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed