फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   doctors of MDM hospital Jodhpur successfully removed 8 nails from the head of a man news in Hindi

जोधपुर: युवक के दिमाग में घुस गई थीं आठ कीलें, डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर बचाई जान

Sun, 09 Jan 2022 10:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 09 Jan 2022 10:41 PM IST
सार

हैंडीक्राफ्ट का काम करते समय एक युवक के सिर में ड्रिल मशीन से आठ कीलें घुस गई थीं। डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर इस युवक की जान बचा ली है।

विज्ञापन
doctors of MDM hospital Jodhpur successfully removed 8 nails from the head of a man news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

जोधपुर के एमडीएम अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में एक युवक के दिमाग में धंसी आठ नुकीली कीलों को चिकित्सक ऑपरेशन कर बाहर निकालने में सफल रहे। विभाग की यूनिट बी के प्रभारी डॉ. शरद थानवी ने बताया कि 26 वर्षीय युवक को 18 दिसंबर को अस्पताल लाया गया था। 

विज्ञापन


26 वर्षीय युवक के साथ हादसा तब हुआ जब वह हस्तकला (हैंडीक्राफ्ट) का काम कर रहा था। ड्रिल मशीन से उसके सिर में कीलें घुस गई थीं। एक्सर-रे और सीटी स्कैन से पता चला कि कीलें सिर में बहुत गहराई तक घुसी हैं और एक कील तो उसके दिमाग की दीवार तक पहुंच गई थी। 
विज्ञापन


दो चरणों में किया युवक का ऑपरेशन
डॉ. थानवी ने बताया कि इस तरह के ऑपरेशन में मरीज की जान को बहुत खतरा होता है और लकवा की स्थिति भी आ सकती है। स्थितियों को देखते हुए युवक का ऑपरेशन दो चरणों में करने की योजना बनाई गई। पहले चरण में ऑपरेशन करके बाईं ओर से सात कीलों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अगले दिन दिन दाईं तरफ का ऑपरेशन किया गया और आठवीं कील भी सफलतापूर्वक निकाल ली गई। उन्होंने बताया, ऑपरेशन के 10 दिन बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई। इस तरह के ऑपरेशन में बहुत सावधानी की जरूरत होती है और कुछ भी गड़बड़ होने पर खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed