{"_id":"62b88db1dec4f30ea9755a42","slug":"dispute-between-two-parties-over-land-four-people-injured-tonk","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जमीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को पीटा, चार घायल, पुलिस के साथ जांच के लिए गए थे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जमीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को पीटा, चार घायल, पुलिस के साथ जांच के लिए गए थे
Sun, 26 Jun 2022 10:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:17 PM IST
सार
मारपीट में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के टोंक में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित पक्ष पुलिस के साथ मामले की जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंचा था। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए देवली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला देवली थाने के कुंदेड़ा गांव का है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुंदेड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार को पीड़ित गुलशेर मोहम्मद ने केस दर्ज कराया था। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि उनके परिवार के करीब आधा दर्जन लोगों ने खातेदारी की जमीन में पर उगी उनकी फसल को नष्ट कर दिया है। शनिवार को हेड कांस्टेबल रंगलाल पीड़ित पक्ष के साथ मामले की जांच के लिए पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर लोहे के पाइप, सरिए और लाठियों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में गुलशेर मोहम्मद, नजमुद्दीन, सद्दाम हुसैन, शमीमुद्दीन घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने बीच बचाव का काफी प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। उन्होंने उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी गई। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि मौका मुआयना करने के दौरान दूसरे पक्ष ने लोगों पर हमला कर दिया था। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ एक और केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन