फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Disabled child of Jaipur selected for National Award

जयपुर का दिव्यांग बच्चा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित, किया ये कमाल

Fri, 22 Nov 2019 09:45 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 22 Nov 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Disabled child of Jaipur selected for National Award
प्रतीकात्मक तस्वीर
गंभीर बीमारी से पीड़ित जयपुर के एक दिव्यांग बच्चे ने खास उपलब्धि हासिल की है। उन्हें भारत सरकार की ओर से बाल श्रेणी में उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए चुना गया है। व्हील चेयर के जरिए चलने को मजबूर 17 साल के हृदयेश्वर सिंह भाटी ने सात आविष्कार के साथ तीन पेटेंट अपने नाम करने के साथ-साथ कई पुरस्कार जीते हैं। वह ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नामक बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी एक पत्र के अनुसार हृदयेश्वर को बाल श्रेणी के अंतर्गत- उत्कृष्ट रचनात्मक बाल (पुरुष) -2019 सशक्त दिव्यांगता के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। दिल्ली में दो दिसंबर को होने वाले समारोह में उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


उनके पिता सरोवर सिंह भाटी ने बताया कि गंभीर बीमारी के बावजूद ह्रदयेश्वर ने शतरंज के क्षेत्र में आविष्कार कर उसने दुनिया में देश का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने पहली बार 2013 में 9 साल की उम्र में छह खिलाड़ियों की गोल शतरंज का आविष्कार किया और देश के सबसे कम उम्र के दिव्यांग पेटेंट धारक बन गए और दुनिया के सबसे कम उम्र के अलग-अलग पेटेंट धारक बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed