{"_id":"65eda8222b11c9be880b60e0","slug":"young-man-seduced-and-raped-a-minor-in-dholpur-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: नाबालिग ने मां को बताई दर्द भरी दास्तां, किराए पर रह रहे युवक की तलाश में जुटी पुलिस, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: नाबालिग ने मां को बताई दर्द भरी दास्तां, किराए पर रह रहे युवक की तलाश में जुटी पुलिस, जानें मामला
Sun, 10 Mar 2024 06:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 10 Mar 2024 06:02 PM IST
सार
किराए पर रह रहे युवक ने बहला-फुसलाकर नाबालिग के साथ गलत काम किया। घटना के बाद परिजनों को बताने पर आरोपी युवक ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
धौलपुर पुलिस थाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ पड़ोसी युवक ने बहला फुसलाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की मां ने नामजद आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाने में केस दर्ज करा दिया है। मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज कराते हुए पीड़िता की मां ने बताया कि करीब दो साल से महिला और उसके पति पारिवारिक विवाद की वजह से अलग-अलग रह रहे हैं। पति और पत्नी के अलग-अलग रहने के दौरान उनकी 16 साल की नाबालिग पुत्री पति के साथ रह रही थी। महिला ने बताया कि महाशिवरात्रि को नाबालिग बेटी पिता को छोड़कर मां के पास पहुंची थी। वहां नाबालिग बेटी ने अपनी मां को बताया कि धौलपुर शहर में किराए पर रह रहा एक युवक एक महीने पहले नाबालिग को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। उसने नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
घटना के बारे में परिजनों को बताने पर आरोपी युवक ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी। नाबालिग ने मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद महिला ने थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
महिला पुलिस थाने की इंचार्ज छवि फौजदार ने बताया कि पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर नाबालिग का बोर्ड से मेडिकल करा दिया है। जिस मामले की जांच एससी-एसटी सेल के सीओ को सौंपी गई है। थाना प्रभारी ने बताया घटना के बाद आरोपी फरार हो चुका है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।