फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Two thieves caught red handed stealing from railway goods warehouse

Dholpur: रेलवे माल गोदाम से दो चोर चोरी करते रंगे हाथ पकड़े, चोरी का माल भी किया बरामद

Sun, 11 Feb 2024 05:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 11 Feb 2024 05:16 PM IST
सार

Dholpur: चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए रेलवे पुलिस ने दो युवक को रंगे हाथों चोरी करते हुए पकड़ा है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 30 किलो लोहे और तांबे के मोटर पार्ट्स को जब्त किया है। चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस उनके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Two thieves caught red handed stealing from railway goods warehouse
दो चोर चोरी करते रंगे हाथ पकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि देर रात को आरपीएफ की टीम रेलवे लाइन के साथ रेलवे यार्ड की ओर गश्त कर रही थी। रेलवे यार्ड में पुलिस को दो युवक संदिग्ध दिखाई दिए। जिस पर पुलिस की टीम ने दोनों युवक को रोककर उनकी तलाशी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि तलाशी में दोनों युवक के पास से रेलवे की मोटर और जनरेटर के लोहे और तांबे के पार्ट्स मिल गए। जिनका वजन करीब 30 किलो था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने रेलवे के सामान चुराने की बात कबूल कर ली।

विज्ञापन


दोनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज
आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि दोनों युवक दीपक कश्यप और ओमप्रकाश रेलवे का सामान चोरी कर ले जा रहे थे, जिन्हें चोरी के सामान के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed