फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Teacher suspended for molesting student

Dholpur: शिक्षक को किया निलंबित, छेड़छाड़ का छात्रा ने लगाया था आरोप, शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान

Sun, 11 Feb 2024 04:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 11 Feb 2024 04:29 PM IST
सार

Dholpur: जिले के कौलारी थाना इलाके के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी शिक्षक को शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर निलंबित कर दिया हैं। संयुक्त निदेशक भरतपुर ने शिक्षक को निलंबित कर डीग जिले के कांमा में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निलंबन काल के दौरान उपस्थिति देने के आदेश जारी किये हैं।

विज्ञापन
Teacher suspended for molesting student
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला शिक्षा अधिकारी महेश मंगल ने बताया कि बसई नवाब के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ की सूचना पांच फरवरी को मिली थी। स्कूल में हुई घटना को लेकर जांच कमेटी बनाकर मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में शिक्षक द्वारा गलती सामने आने पर रिपोर्ट संयुक्त निदेशक भरतपुर को भेज दी। शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक ने जांच रिपोर्ट के आधार पर बसई नबाव स्कूल में तैनात वरिष्ठ अध्यापक को निलंबित कर दिया हैं और उनको डीग जिले के कांमा में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निलंबन काल के दौरान उपस्थिति देने के आदेश जारी किये गए हैं।

विज्ञापन


यह है मामला
बता दें कि जिले के बसई नबाव कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रैक्टिकल के दौरान एक शिक्षक ने बारहवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा से खेलकूद कक्ष के पास छेड़छाड़ कर दी थी। इसके बाद आरोपी शिक्षक उसी दिन छात्रा के घर पहुंचने से पहले ही उसके के परिजनों के पास पहुंच गया और छात्रा के परिवारीजनों को घटना के बारे में बता कर अपनी गलती की माफी मांगी थी। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने इस दौरान आरोपी शिक्षक की पिटाई भी कर दी थी।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन इस मामले को रफा दफा करने में लगा रहा। पीड़ित छात्रा के परिजनों और शिक्षक के बीच मामले को रफा दफा करने के लिए ग्रामीणों द्वारा पंचायत भी हुई थी, लेकिन छात्रा और उसके परिजन शिक्षक की शिकायत करने पर अड़े रहे थे। इसके बाद मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में आया और तीन सदस्य जांच कमेटी गठित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद शिक्षक ने अपनी गलती के लिए माफी मांगने को आग्रह किया था। शिक्षक स्कूल की जांच कमेटी में दोषी पाया गया था। स्कूल प्रिंसिपल मानसिंह ने छात्रा ने जांच कमेटी के सामने आरोपी शिक्षक को स्कूल से हटाने की मांग माने जाने पर लिखित में राजीनामा करा दिया था। ग्रामीणों की पंचायत के फरमान के बाद स्कूल में आरोपी शिक्षक ने प्रार्थना के समय छात्रा के जब पैर छुए तो उसकी आंखों से आंसू आ गए और उसने भावावेश में शिक्षक को थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने स्टाफ के साथ साथ ग्रामीणों से मोबाइल फोन भी जमा करा लिए थे, जिससे कोई फोटो और वीडियो नहीं बनाये।


पुलिस में अभी तक मामला दर्ज नहीं
मामला हाई प्रोफाइल होने के बावजूद छात्रा के परिजनों ने अभी तक दोषी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। पुलिस द्वारा छात्रा के परिजनों से मुकदमा दर्ज कराने के लिए समझाइस भी की है। लेकिन छात्रा के परिजन मुकदमा दर्ज कराने से पीछे हट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed