फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra reaches Dholpur

Dholpur: 'देश में कई तरीके के अन्याय हो रहे, कांग्रेस उठाएगी आवाज', भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बोले राहुल

Sun, 25 Feb 2024 08:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 25 Feb 2024 08:17 PM IST
सार

न्याय यात्रा में राहुल गांधी बोले देश के अंदर सिर्फ कुछ लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा किसान, मजदूर युवा आदि को देश की प्रगति में कोई भागीदारी नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra reaches Dholpur
धौलपुर में न्याय यात्रा को संबोधित करते राहुल गांधी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार शाम की शाम धौलपुर जिले के बोथपुरा गांव पहुंची। प्रियंका गांधी के साथ पहुंचे राहुल गांधी की यात्रा का पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, सुखविंदर सिंह रंधावा आदि कांग्रेस के नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। फ्लैग सेरिमनी कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी ने संबोधन दिया। लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने देश में आर्थिक, सामाजिक, किसान एवं महिलाओं के साथ अन्याय होने की बात कही।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा असम से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान के धौलपुर जिले में पहुंची है। इस यात्रा के अंतर्गत न्याय शब्द जोड़ा गया है। राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश गुजरात और महाराष्ट्र में भारत छोड़ो न्याय यात्रा पहुंचेगी। उन्होंने कहा देश में अलग-अलग तरीके के अन्याय हो रहे हैं। सामाजिक, आर्थिक और किसानों के साथ अन्याय किया जा रहे हैं। इसके अलावा महिलाओं के साथ भी अन्याय किया जा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा इन बातों को देश के सामने रखना चाहते हैं। देश के अंदर सिर्फ कुछ लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा किसान, मजदूर युवा आदि को देश की प्रगति में कोई भागीदारी नहीं मिल रही है। राहुल गांधी ने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपनी अंतिम मंजिल पर पहुंचेगी। उद्बोधन के अंत में राहुल गांधी ने सभी जनता का धन्यवाद व्यक्त किया। सभा में उद्बोधन प्रियंका गांधी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो मिनट का दिया उद्बोधन
राहुल गांधी का धौलपुर जिले में पहली मर्तबा दिया गया भाषण काफी कम रहा। दो से ढाई मिनट तक राहुल गांधी ने पब्लिक को संबोधित किया। इसके बाद जनता का धन्यवाद ज्ञापित कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

कुर्सियां रहीं खाली
राहुल गांधी का कार्यक्रम देरी से होने की वजह से बहुत कार्यकर्ता सभा स्थल से खिसक गए। सभा स्थल के पीछे अधिकांश कुर्सियां खाली रहीं। निर्धारित कार्यक्रम राहुल गांधी का दोपहर 3:30 बजे का बताया जा रहा था, लेकिन राहुल गांधी की यात्रा करीब 6:00 बजे धौलपुर पहुंची थी।


दो मार्च से फिर शुरू होगी यात्रा
रविवार को धौलपुर जिले के बोथपुरा गांव पहुंची। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विराम दिया गया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी दो मार्च को धौलपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे। शहर के राजाखेड़ा बाईपास से सागर पाड़ा चेक पोस्ट तक गरीब ढाई किलोमीटर तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी। दो मार्च को भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में प्रवेश कर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed