{"_id":"65c74d8f13970920930942a1","slug":"police-caught-criminal-surendra-gurjar-with-a-reward-of-rs-10-000-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: 10 हजार का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, लंबे समय से चल रहा था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: 10 हजार का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, लंबे समय से चल रहा था फरार
Sat, 10 Feb 2024 03:48 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:48 PM IST
सार
Dholpur: धौलपुर जिले की बसई डांग थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिससे थाने पर दर्ज मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बसई डांग थाना अधिकारी संपत सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान और एरिया डोमिनेंस के तहत मुखबिर तंत्र की सक्रियता से उक्त कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में दस हजार रुपये का इनामी बदमाश सुरेंद्र पुत्र सोनेराम गुर्जर निवासी जनकपुर गंगोली को गिरफ्त में लिया गया है।
विज्ञापन
जो थाने पर दर्ज एफआईआर संख्या 10/ 2023 धारा 379,27,29,51,52 एवं वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 और 41,42 फारेस्ट एक्ट में वांछित था। आरोपी के खिलाफ एसपी धौलपुर द्वारा दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की कार्रवाई में हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल रामवीर,सत्येंद्र और पालेंद्र के साथ पूरी पुलिस टीम का विशेष सहयोग रहा है।
विज्ञापन
अनुसंधान में खुल सकते है बड़े मामले
गिरफ्तार शुदा बदमाश सुरेंद्र गुर्जर से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संपत सिंह ने बताया बदमाश विगत लंबे समय से जिले में संगीन वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस अधीक्षक धौलपुर द्वारा गिरफ्तारी पर 10000 का इनाम घोषित किया हुआ था। उन्होंने बताया आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। अनुसंधान में बड़ी वारदातें खुलने की संभावना दिखाई दे रही है।
विज्ञापन