फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News Police arrested three miscreants from the forests of Sikra recovered a large amount of weapons

Dholpur News: सिकर्रा के जंगलों से पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, 10 देसी कट्टे और कारतूस बरामद

Tue, 08 Aug 2023 07:21 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 08 Aug 2023 07:21 PM IST
सार

धौलपुर में बदमाशों की धड़-पकड़ लगातार जारी है। बीती रात आंगई थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना इलाके के सिकर्रा के जंगलों से तीन बदमाशों को भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Dholpur News Police arrested three miscreants from the forests of Sikra recovered a large amount of weapons
पुलिस ने किए भारी मात्रा में हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बीती रात आंगई थाना की पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा जब्त किया गया। 

विज्ञापन


हथियारों की तस्करी करने की फिराक में थे करते बदमाश
थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश में वांछित अपराधी, बदमाश और अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात आंगई पुलिस थाने के कांस्टेबल मनोज कुमार मीणा को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि तीन बदमाश सिकर्रा के जंगलों में भारी मात्रा में हथियारों के साथ घूम रहे हैं। बदमाश हथियार तस्करी की फिराक में थे। पुख्ता सूचना पर थाना हाजा से पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और प्रशांत (24), डालचंद (35) और प्रवेश (38) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


अवैध हथियार और कारतूस बरामद
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से 10 अवैध हथियार बरामद किए गए है। इनमें 315 बोर का देसी तमंचा और तीन जिंदा कारतूस शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में तीनों बदमाश हथियार तस्कर बताए जा रहे हैं। पुलिस की टीम उनसे पूछताछ कर हथियार तस्करी के ठिकानों के बारे में जानने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed