फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News Miscreants opened fire on clothes showroom in broad daylight

Dholpur News: दिनदहाड़े कपड़े के शोरूम पर बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त

Wed, 07 Feb 2024 05:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 07 Feb 2024 05:47 PM IST
सार

दिनदहाड़े शहर में कपड़े के शोरूम पर बदमाशों ने फायरिंग की है। दो बदमाशों को बाजार के लोगों ने लामबंद होकर दबोच लिया। कट्टा भी लाठी मारकर बरामद किया। बाजार को दुकानदारों ने बंदकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया।
 

विज्ञापन
Dholpur News Miscreants opened fire on clothes showroom in broad daylight
बदमाशों ने की फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले में फिर एक बार अपराधियों का इकबाल बुलंद होता हुआ दिखाई दे रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला बुधवार दोपहर को शहर के निहालगंज थाना इलाके के सन्तर रोड पर देखा गया। दो बाइकों पर आए आधा दर्जन बदमाश ने कपड़े के शोरूम में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शोरूम संचालक दोनों भाइयों ने दुकान के अंदर से बाहर भाग कर जान बचाई। लेकिन बदमाश फायरिंग करते रहे। इसी दौरान बाजार के दुकानदार लामबंद होकर मुकाबला करने पहुंच गए और दो बदमाशों को डंडे एवं लात घुसे मारकर दबोच लिया है।

विज्ञापन


कपड़ा शोरूम संचालक रिंकू त्यागी ने बताया कि बुधवार दोपहर को शोरूम के अंदर ग्राहकों को कपड़े दिखा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए करीब आधा दर्जन लोग शोरूम के अंदर घुस गए और रिंकू और रवि दोनों भाइयों की पूछने लगे। इसी दौरान एक बदमाश ने शोरूम के अंदर ही फायरिंग कर दी। शोरूम संचालक दोनों भाई जान बचाने के लिए बाहर भागे। बदमाश ने रिंकू त्यागी को टारगेट कर फिर से फायरिंग कर दी, जिससे उसके पैर में गोली लग गई। फायरिंग से बाजार में सनसनी फैल गई। आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ जमा होते देखा बदमाशों के हाथ पैर फूल गए और भागने लगे। एक बदमाश हाथ में कट्टा लेकर बाइक को उठाकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी दौरान भीड़ ने साहस का परिचय देकर दबोच लिया, जिस हाथ में बदमाश के कट्टा था, उसी पर लाठी मार दी।
विज्ञापन




इसके बाद भीड़ में दो बदमाशों को दबोच लिया। एक बदमाश की लाठी डंडे एवं लात घूसों से जमकर मौके पर ही मजामत कर दी। दो बदमाशों को मार्केट के लोगों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना पाकर सीओ सिटी सुरेश सांखला, निहालगंज थाना प्रभारी भोजाराम एवं कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख दुकानदार एवं मार्केट के लोगों में आक्रोश भड़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट को बंद कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। मार्केट के लोगों द्वारा पकड़े गए दोनों बदमाशों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। दोनों बदमाशों को घायल अवस्था में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सीओ सुरेश सांखला ने बताया, दो बदमाशों को पकड़ लिया है। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।


मारपीट की घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
आधा दर्जन बदमाश रिंकू और रवि त्यागी की दुकान में फायरिंग कर भाग रहे थे। इसी दौरान बाजार के लोग लामबंद होकर पहुंच गए और दो बदमाशों को हिम्मत का परिचय देकर दबोच लिया है। एक बदमाश हाथ में कट्टा लेकर बाइक से फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए बाजार के एक दुकानदार में कट्टा वाले हाथ में डंडा मार दिया और बदमाश को दबोच लिया। इसके बाद बाजार की भीड़ टूट पड़ी और बदमाश की जमकर मारपीट कर दी। बदमाश के साथ की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed