फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News Hundreds of villagers sick with vomiting and diarrhea after drinking contaminated water

Dholpur News: दूषित पानी पीने से फैला डायरिया, सैकड़ों ग्रामीण उल्टी-दस्त से जूझ रहे; जिला अस्पताल में भर्ती

Tue, 08 Aug 2023 04:49 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 08 Aug 2023 04:49 PM IST
सार

धौलपुर के भोलापुर गांव में दूषित पानी पीने से सैकड़ों ग्रामीण उल्टी-दस्त से बीमार हो गए हैं। मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जहां डॅाक्टर ने पुष्टि कर बताया कि ग्रामीण दूषित पानी से बीमार पड़ गए हैं।

विज्ञापन
Dholpur News Hundreds of villagers sick with vomiting and diarrhea after drinking contaminated water
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर के एक गांव में सैकड़ों ग्रामीण खराब पानी पीने से बीमार पड़ गए। दरअसल, राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के गांव भोलापुरा में दूषित पानी पीने से डायरिया फैल गया है। डायरिया की शुरुआत सोमवार दोपहर से हुई। हर घर में डायरिया के मरीज होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। डायरिया मरीजों को राजाखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मंगलवार सुबह दो एंबुलेंस की गाड़ी से 24 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे भर्ती किए हैं।
विज्ञापन

 

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया गांव में पानी की व्यवस्था नहीं है। कुएं और हैंड पंप से पानी दैनिक कामकाज के लिए उपयोग किया जाता है। बरसात होने की वजह से गांव के सभी कुओं का पानी दूषित हो चुका है। लाचारी और मजबूरी में ग्रामीणों द्वारा दूषित पानी का सेवन किया जा रहा है। दूषित पानी पीने से सोमवार से डायरिया की शुरुआत हो गई। डायरिया रोग ने इतनी रफ्तार पकड़ी है कि आधे से ज्यादा गांव की आबादी चपेट में आ चुकी है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पेट दर्द, उल्टी-दस्त, चक्कर आना, बीपी का कम और अधिक होना। डिहाइड्रेशन अधिक होने की वजह से बॉडी में पानी की कमी आ रही है। मंगलवार को 24 से अधिक ग्रामीणों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीम द्वारा अलग-अलग वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर समरवीर सिंह सिकरवार ने बताया कि डायरिया की वजह से 24 से अधिक पेशेंट जिला अस्पताल में भर्ती किए हैं। मरीजों में महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। सभी डायरिया रोगियों को सलाइन लगाकर पानी की कमी दूर की जा रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम को पाबंद किया है। चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों से वार्ता कर गांव में मेडिकल टीम भेजी जाएगी। भोलापुरा गांव मेडिकल टीम भेजकर लोगों को गांव में उपचार देने की व्यवस्था भी की जाएगी। फिलहाल गांव में डायरिया फैलने से हड़कंप मच गया है। इस कारण ग्रामीणों में उपखंड एवं जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed