फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News Elderly dies due to being buried in debris of house more than six people injured

Dholpur News: आंधी-तूफान का कहर, मकान के मलबे में दबने से बुजुर्ग की मौत, छह से अधिक लोग घायल

Sat, 10 Jun 2023 10:11 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 Jun 2023 10:11 AM IST
सार

धौलपुर जिले के सैपऊ उपखंड क्षेत्र में तूफान के तांडव ने तबाही मचा दी है। अलग-अलग तीन गांवों में कच्चे और पक्के मकान धराशाई होने से हादसे हुए हैं। इस दौरान करीब 70 साल के एक बुजुर्ग की मलबे में दबने से मौत हुई है, तो वहीं आधा दर्जन लोग घायल हैं। घरों के बाहर डले छप्परपोश टीन शेड, होर्डिंग आदि उड़ने से लोगों का काफी नुकसान भी होने की जानकारी मिली है।
 

विज्ञापन
Dholpur News Elderly dies due to being buried in debris of house more than six people injured
मकान के मलबे में दबने से बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले में मौसम विभाग के द्वारा जारी येलो अलर्ट का बड़ा असर देखने को मिला है। शुक्रवार शाम के समय अचानक तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, तभी कुछ समय के लिए हवाएं तूफान में बदल गईं, जिससे कौलारी थाना क्षेत्र के गांव लल्लू का पुरा में बारिश से बचने के लिए खेतों पर कच्ची झोपड़ी में चारपाई पर बैठे 70 साल के बुजुर्ग वासुदेव मलबे में दब गया।

विज्ञापन


इस दौरान झोपड़ी के अंदर मौजूद परिवार के नन्हे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। तभी आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे बुजुर्ग को बाहर निकाला। लेकिन बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, सिंघौरा का पुरा और इंदौली गांव में पक्के मकान ढहने की घटना हुई है, जिसमें पांच लोग घायल होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


घटना को लेकर तहसीलदार देवेंद्र तिवारी पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया के जैसे ही उनको बसई नवाब इलाके में तूफान से हुई घटनाओं की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल हल्का पटवारी और गिरदावर को मौके पर भेजा है। तथा जनहानि या अन्य नुकसान के लिए सहायता फार्म तैयार करने के लिए पावन्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी एवं बारिश की संभावना...
उधर, मौसम विभाग ने जिले में येलो अलर्ट घोषित किया है। आगामी एक से दो दिनों में धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश का असर देखने को मिल सकता है। पूर्वी राजस्थान में मौसम के हालात बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed