फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News 133 criminals arrested under area domination campaign

Dholpur News: एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 133 अपराधी गिरफ्तार, हार्डकोर बदमाश भी शामिल

Thu, 08 Feb 2024 06:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 08 Feb 2024 06:35 PM IST
सार

एरिया डोमिनेशन अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 133 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में हार्डकोर अपराधी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Dholpur News 133 criminals arrested under area domination campaign
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में गुरुवार को मादक पदार्थों, अवैध आग्नेयस्त्रों, फायरिंग आदि घटनाओं में लिप्त चालानशुदा अपराधियों, संगठित, हार्डकोर, वांछित सक्रिय अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए चलाये गये एरिना डोमिनेशन अभियान में धौलपुर पुलिस की टीमों द्वारा दबिश देकर विशेष कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के दौरान जिले भर में 133 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


इस अभियान के अन्तर्गत महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश के निर्देशन में जिले में उप महानिरीक्षक सह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ देवेन्द्र प्रताप सिंह के सुपरविजन में सभी थानों पर विशेष टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया, इस अभियान में करीब 270 पुलिस अधिकारियों और जवानों की 73 टीमों ने कार्रवाई में भाग लेकर 284 स्थानों पर दबिश देकर 133 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सभी थानों पर विशेष टीमें गठित कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। इस अभियान के अन्तर्गत तीन व्यक्तियों को अवैध हथियारों सहित, 13 व्यक्तियों को अवैध शराब, 12 आरोपियों को हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित होने पर, दो आरोपियों को डकैती के प्रकरण में, 19 स्थाई वारंटियों, तीन आरोपियों को 299 सीआरपीसी में वांछित होने पर एवं 81 आरोपियों को विभिन्न मामलों में वांछित होने पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया, बदमाशों एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




फिर भी वारदातों पर नहीं लग रहा अंकुश
पुलिस द्वारा ऑपरेशन सुदर्शन चक्र, एरिना डोमिनेशन धरपकड़ आदि अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से जिला पुलिस कार्रवाईयों को भी अंजाम दे रही है। उसके बावजूद अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने में जिला पुलिस नाकाम साबित हो रही है। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से ही लगातार चोरी, लूट, नकबजनी, मारपीट एवं दुष्कर्म की घटनाओं में भारी इजाफा देखने को मिला है। इसके अलावा अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े लूटपाट कर फायरिंग की भी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। एक तरफ पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए नाना प्रकार के अभियान चला रही है। वहीं, दूसरी तरफ अपराधी अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed