फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Councilors accused of indecency employees boycott work threaten strike

Dholpur: नगर परिषद पार्षदों पर अभद्रता का आरोप, कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, हड़ताल की दी धमकी

Fri, 02 Jun 2023 07:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 02 Jun 2023 07:21 PM IST
सार

धौलपुर नगर परिषद के कर्मचारियों ने पार्षदों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पार्षदों पर कार्रवाई को लेकर कर्मचारियों ने सभापति खुशबू को शिकायत पत्र लिखा है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन
Dholpur Councilors accused of indecency employees boycott work threaten strike
कर्मचारियों ने किया कार्य का बहिष्कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर नगर परिषद के कर्मचारियों ने शुक्रवार को पार्षदों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्य का बहिष्कार कर दिया। सभापति खुशबू को शिकायत पत्र देकर दोषी पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


नगर परिषद के कर्मचारी विकास गुर्जर ने बताया नगर परिषद के पार्षदों द्वारा आए दिन अभद्रता और गाली गलौज की जाती है। अनैतिक और अवैध काम के लिए दबाव बनाया जाता है, जब अनैतिक काम का विरोध करते हैं तो पार्षदों द्वारा अभद्रता की जाती है और तबादला कराने की धमकियां भी दी जाती है। 
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि कई बार जिला कलेक्टर और नगर परिषद सभापति को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन, पार्षद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर परिषद के बाबू और तकनीकी कर्मचारियों के साथ आयुक्त को भी नहीं बख्सा जाता है। हाल ही में दो पार्षदों ने कॉल कर और दफ्तर में पहुंचकर गाली गलौज की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर शुक्रवार को आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। नगर परिषद सभापति को पार्षदों की मनमानी के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है। शिकायत पत्र के माध्यम से दोषी नगर परिषद के पार्षदों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर, नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। नगर परिषद पार्षद और कर्मचारियों से वार्ता कर सुलह कराई जाएगी। मामला मेरे संज्ञान में आ चुका है। समस्या का शीघ्र हल निकाल कर मामले का समाधान किया जाएगा।


कर्मचारियों की चेतावनी, करेंगे हड़ताल
नगर परिषद के कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा शुक्रवार को सभापति खुशबू सिंह को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। अगर शिकायत पत्र पर सभापति द्वारा अमल नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed