फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Collector inspected inflation relief camp said Negligence will not tolerated

Dholpur: महंगाई राहत कैंप का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अधिकारी से कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Tue, 25 Apr 2023 07:50 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 25 Apr 2023 07:50 PM IST
सार

आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार महंगाई राहत कैंप धौलपुर में आयोजित किया गया। इसमें 10 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। कैंप की शुरुआत होते ही मंगलवार को लाभार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
Dholpur Collector inspected inflation relief camp said Negligence will not tolerated
कलेक्टर ने किया दौरा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

धौलपुर कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल महंगाई राहत कैंप के हालातों का जायजा लेने पहुंचे हैं। महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण कर उन्होंने एसडीएम रेखा मीणा, तहसीलदार देवेंद्र तिवारी समेत सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने मौके पर गाड़िया लुहार के परिवारों के अलावा अन्य लाभार्थियों को लाभ दिलाया।

विज्ञापन


कलेक्टर का कहना है कि धौलपुर में महंगाई राहत कैंप 30 जून तक आयोजित किए जाएंगे। समाज का कोई भी व्यक्ति राजस्थान में किसी भी स्थान पर रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इसलिए समाज के लोग धैर्यपूर्वक रहें और कैंप का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 10 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए महंगाई राहत कैंप आयोजित किए हैं। जिले में 40 स्थाई कैंप लगाए जाएंगे। किसी भी कैंप में आवेदन किया जा सकता है। कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि कैंप शुरू होते ही 20 हजार रजिस्ट्रेशन हो गए।

विज्ञापन

गाड़िया लोहार परिवारों को डीएम ने हाथों हाथ दिलाई राहत
सैपऊ उपखंड मुख्यालय के महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल को गाड़ियां लुहारों के परिवारों ने अपनी समस्याएं बताईं। कलेक्टर ने समाज कल्याण अधिकारी समेत तमाम अधिकारियों से बात की और गाड़िया लुहारों के परिवारों की आवास, पेंशन और गेहूं की समस्याओं से राहत दिलाया। अधिकारी ने अन्य लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र बांटे हैं। मौके पर उन्होंने कहा कि समाज का कोई भी पात्र व्यक्ति महंगाई राहत शिविर में मिल रही योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा। समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी लाभ दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोताही नहीं होगी बर्दाश्त
कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि महंगाई राहत कैंप के माध्यम से समाज के पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाया जाए। इसलिए अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ काम करें। अधिकारियों से उन्होंने कहा कि कैंप में आने वाले किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed