फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Demonstration of forest workers in seven districts of Rajasthan employees shaved their heads in Kota

Ranthambore: वनकर्मियों ने एंट्री गेट पर ताला लगाकर डाला महापड़ाव, सात जिलों में आंदोलन, कोटा में मुंडवाया सिर

Thu, 09 Feb 2023 02:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 09 Feb 2023 02:44 PM IST
सार

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर में अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर वन कर्मियों ने गुरुवार को चौथे दिन महापड़ाव डाल दिया है। रणथम्भौर नेशनल टाइगर रिजर्व के एंट्री गेट को ताला लगाकर बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Demonstration of forest workers in seven districts of Rajasthan employees shaved their heads in Kota
रणथंभौर में वन कर्मियों का महापड़ाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल टाइगर रिजर्व पार्कों में आने वाले पर्यटकों को मायूसी हाथ लग रही है, क्योंकि अब टाइगर सफारी नहीं हो पा रही। सवाई माधोपुर के रणथम्भौर में नेशनल टाइगर रिजर्व के मेन एंट्री गेट पर वनकर्मियों ने ताला जड़ दिया और जमकर धरना प्रदर्शन जारी है। मुख्य प्रवेश द्वार पर के सामने ही वनकर्मी महापड़ाव डालकर बैठ गए हैं। उधर, कोटा में वनकर्मियों ने अभेडा बायोलॉजिकल पार्क का गेट बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई वनकर्मियों ने सिर भी मुंडवाया।  

विज्ञापन




सवाई माधोपुर समेत 7 जिलों के वनकर्मी आंदोलन में शामिल
वनकर्मियों के इस महापड़ाव में सवाई माधोपुर सहित अन्य 7 जिलों के वनकर्मी शामिल हैं। इनमें सवाई माधोपुर, जयपुर, करौली, टोंक, बारां, कोटा, बूंदी के वनकर्मी शामिल हैं। मौके पर एहतियात के तौर पर एसडीएम कपिल शर्मा और डीएसपी राजेंद्र सिंह रावत भी पहुंच गए।
विज्ञापन


मांगे पूरी नहीं होने तक पर्यटक वाहनों की एंट्री नहीं
राजस्थान अधीनस्थ वनकर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह महापड़ाव डाला गया है। वनकर्मी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा-जब तक सरकार द्वारा उनकी 15 सूत्री मांगें पूरी नहीं की जाती और उनके प्रतिनिधि मंडल से सरकार कोई वार्ता नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। तब तब किसी भी पर्यटक वाहन को रणथंभौर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। धरने पर बैठे वनकर्मियों ने बताया कि वन कर्मियों की मांगों को लेकर राज्य सरकार जरा भी गम्भीर नहीं है। कई मर्तबा सरकार से वार्ता होने के बाद भी सरकार ने वनकर्मियों के साथ किया गया समझौता लागू नहीं किया है। ऐसे में मजबूरन वनकर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं वन कर्मियों की मुख्य मांगें
वन कर्मचारियों ने पुलिस , पटवारी और ग्राम सेवक के समकक्ष पदों के समान वेतन देने , वन विभाग में आठवीं और दसवीं पास कार्य प्रभारी वन कर्मियों को पहले की तरह आयु सीमा और योग्यता में शिथिलता देने, मैस भत्ता 2200 करने, वन विभाग में कार्यरत कार्य प्रभारी वन कर्मचारियों को सेवा नियम के दायरे में लेते हुए अन्य विभागों की तरह पदोन्नति देने ,वर्दी भत्ता देने सहित 15 सूत्री मांगें पूरी करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed