{"_id":"6306519dae804e3a2018fc6f","slug":"demonstration-against-transfer-of-doctor-in-churu-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: डॉक्टर के ताबदले के विरोध में प्रदर्शन, लोग बोले- कहासुनी के बाद सीएमएचओ ने हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: डॉक्टर के ताबदले के विरोध में प्रदर्शन, लोग बोले- कहासुनी के बाद सीएमएचओ ने हटाया
Wed, 24 Aug 2022 09:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 24 Aug 2022 09:58 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डॉक्टर धनिया के समय में सीएचसी में कई विकास कार्य हुए हैं। इसके लिए राज्य स्तर पर सम्मान भी मिला है। इसके बाद भी उनका तबादला करना और जूनियर डॉक्टर चार्ज देना गलत है।
विज्ञापन
सीएचसी के बाहर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के चूरू जिले के राजकीय सामुदायिक केंद्र दूधवाखारा में डॉक्टर कमल धनिया का तबादला करने के विरोध में स्टाफ कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। सीएचसी की कर्मचारी सुलेखा बुडानिया कहा, स्टाफ कर्मचारियों का आरोप है कि सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा से आपसी कहासुनी के बाद डॉक्टर धनिया का तबादला किया है। साथ ही उनकी जगह जूनियर डॉक्टर को प्रभारी बनाया गया है। यह पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि डॉक्टर धनिया के समय में सीएचसी में कई विकास कार्य हुए हैं। इसके लिए राज्य स्तर पर सम्मान भी मिला है। इसके बावजूद उनका तबादला करना और जूनियर चिकित्सकों चार्ज देना सरासर गलत है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह, सरपंच डीके सिंह और स्टाफ सहित ग्रामवासियों ने डॉ कमल धानिया को सीएचसी में वापस लाने की मांग की।
विज्ञापन