{"_id":"5d8b837e8ebc3e016d631279","slug":"defence-minister-rajnath-singh-attack-on-pakistan-over-pok-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय जमीन पर जबरदस्ती कब्जा है पाकिस्तान अधिकृत कश्मीरः राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय जमीन पर जबरदस्ती कब्जा है पाकिस्तान अधिकृत कश्मीरः राजनाथ
Wed, 25 Sep 2019 09:02 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 25 Sep 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के वजूद को स्वीकार नहीं करता है इसलिए उसने जम्मू कश्मीर की विधानसभा में पीओके के लिए 24 सीटें खाली रखीं। सिंह जयपुर के पास धानक्या में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
सिंह ने कहा, ‘यदि पाकिस्तान के वजूद को हम स्वीकार करते हैं तो यह नहीं मान लिया जाना चाहिए कि पीओके के वजूद को भी हम स्वीकार करते हैं, हम उसके वजूद को स्वीकार नहीं करते क्योंकि पाकिस्तान ने उस पर जबरन कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
राजनाथ ने कहा, हम जाति पंथ और मजहब के आधार पर राजनीति नहीं करते। हम राजनीति करते हैं तो इंसाफ, इंसानियत और मानवता के आधार पर। राजनाथ ने पाकिस्तान को आगाह किया कि वह 1971 की गलती को नहीं दोहराए। उस युद्ध में पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए और बांग्लादेश के रूप में नया देश सामने आया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मैंने कहा कि 71 की गलती मत दोहराना वरना पीओके का क्या होगा, अच्छी तरह समझ लेना। रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘बराबर आतंकवादियों के माध्यम से भारत को अस्थिर करने की, तोड़ने की यह कोशिश करता है। क्यों करता है?’
Defence Minister Rajnath Singh: Baar baar sujhav de chuka hoon Pakistan ko bhi...1971 mein Pakistan ke do tukre ho gaye the, Pakistan aur Bangladesh bann gaya tha. Maine kaha 1971 ki galti mat dohrana, nahi to PoK ka kya hoga achi tarah samajh lena. pic.twitter.com/Wef59zUKhL
— ANI (@ANI) September 25, 2019
बालाकोट हवाई हमले का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि भारत ने कभी पाकिस्तान की संप्रभुता को चुनौती नहीं दी। सीआरपीएफ जवानों पर हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादियों ने आकर हमारे सीआरपीएफ के जवानों की हत्या की थी तो आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला करना था। हमने पाकिस्तान पर हमला नहीं किया, बालाकोट में केवल वहीं हमला किया जहां पाकिस्तानियों को प्रशिक्षण दिया जाता था। हमने पाकिस्तान की सेना पर हमला नहीं किया।
उन्होंने कहा कि हम लोगों ने पाकिस्तान की संप्रभुता को कोई चुनौती नहीं दी। इस हद तक हम लोगों ने सावधानी बरती है लेकिन आगे भी इसी तरह चलता रहा तो कुछ कहा नहीं जा सकता है।