फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Death threat to Bhilwara software engineer like kanhaiya lal murder

Rajasthan: भीलवाड़ा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को सिर तन से जुदा करने की धमकी, धर्म परिवर्तन कराने का कहा

Sat, 03 Sep 2022 03:06 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 03 Sep 2022 03:06 PM IST
सार

भीलवाड़ा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर की बालकनी में धमकी भरा पत्र मिला है। जिसके बाद युवक का पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है। वहीं मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन
Death threat to Bhilwara software engineer like kanhaiya lal murder
भीलवाड़ा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को धमकी - फोटो : Social Media

विस्तार

भीलवाड़ा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कन्हैयालाल हत्याकांड की तरह सिर तन से जुदा करने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद युवक का पूरा परिवार डरा हुआ है। इंजीनियर तीन दिन पहले ही भीलवाड़ा आया था।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर की बालकनी में गुरुवार को धमकी भरा एक पत्र मिला। जिसमें उसे धर्म बदलने की धमकी दी गई। बात नहीं मानने पर सिर तन से जुदा करने की बात लिखी है।

विज्ञापन


पीड़ित इंजीनियर ने सुभाष नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। सुभाष नगर थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि शहर के विद्युत नगर निवासी विजय अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि वह पुणे के एक बैंक में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पिता की तबीयत खराब होने पर चार दिन पहले ही वह भीलवाड़ा लौटा है। गुरुवार दोपहर को उसके घर के बाहर की तरफ बनी बालकनी में उसे एक लेटर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या लिखा है पत्र में
लेटर में लिखा था कि तुम्हारी सारी जानकारी हमारे पास है। हमारे लिए काम करो। अपना और अपने बच्चों को धर्म बदल लो। अगर तुम धर्म परिवर्तन नहीं करते हो तो सिर कलम कर दिया जाएगा। पत्र में धर्म परिवर्तन कराने के लिए पैसे देने का भी लालच दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्र को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच में जुट गई। वहीं पीड़ित इंजीनियर की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed