Rajasthan: भीलवाड़ा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को सिर तन से जुदा करने की धमकी, धर्म परिवर्तन कराने का कहा
भीलवाड़ा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर की बालकनी में धमकी भरा पत्र मिला है। जिसके बाद युवक का पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है। वहीं मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कन्हैयालाल हत्याकांड की तरह सिर तन से जुदा करने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद युवक का पूरा परिवार डरा हुआ है। इंजीनियर तीन दिन पहले ही भीलवाड़ा आया था।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर की बालकनी में गुरुवार को धमकी भरा एक पत्र मिला। जिसमें उसे धर्म बदलने की धमकी दी गई। बात नहीं मानने पर सिर तन से जुदा करने की बात लिखी है।
पीड़ित इंजीनियर ने सुभाष नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। सुभाष नगर थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि शहर के विद्युत नगर निवासी विजय अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि वह पुणे के एक बैंक में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पिता की तबीयत खराब होने पर चार दिन पहले ही वह भीलवाड़ा लौटा है। गुरुवार दोपहर को उसके घर के बाहर की तरफ बनी बालकनी में उसे एक लेटर मिला।
क्या लिखा है पत्र में
लेटर में लिखा था कि तुम्हारी सारी जानकारी हमारे पास है। हमारे लिए काम करो। अपना और अपने बच्चों को धर्म बदल लो। अगर तुम धर्म परिवर्तन नहीं करते हो तो सिर कलम कर दिया जाएगा। पत्र में धर्म परिवर्तन कराने के लिए पैसे देने का भी लालच दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्र को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच में जुट गई। वहीं पीड़ित इंजीनियर की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।