फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Death sentence to the accused of murder in Bhilwara

Rajasthan: अवैध संबंध से नाराज आरोपी बना 'हैवान', दंपती की हत्या कर चार बच्चों की गर्दन काटे, अब फांसी की सजा

Sun, 07 Aug 2022 10:07 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 07 Aug 2022 10:07 AM IST
सार

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दंपती की हत्या करते हुए बच्चों ने देख लिया था। ऐसे में उसने बच्चों को भी एक-एक कर मौत के घाट उतार दिया। फिर पानी से भरे गड्ढ़े में शव फेंक दिया।

विज्ञापन
Death sentence to the accused of murder in Bhilwara
भीलवाड़ा में दो को फांसी - फोटो : amar ujala

विस्तार

भीलवाड़ा में 2015 में एक दंपती और उसके चार मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शनिवार को महिला उत्पीड़न प्रकरण मामले की एडीजे कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट इस घटना के दो आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी रहम के लायक नहीं है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 28 जुलाई 2015 को मांडल थाना पुलिस को हीराजी का खेड़ा में निम्बाहेड़ा निवासी युनुस उर्फ सेनू और उसकी पत्नी चांदतारा का खून से सना शव मिला था। वहीं बेरा चौराहे के पास दंपती के बच्चे अशरफ (10 साल), गुड़िया (7 साल), आशिदा (4 साल) और शकीना (2 साल) के गर्दन कटे शव मिले थे। गर्दन कटे शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। इस हत्याकांड में निम्बाहेड़ा निवासी शराफत खान और नीमच निवासी राजेश खटीक को गिरफ्तार किया गया था। इन्हीं दोनों आरोपियों को कोर्ट ने सजा सुनाई है।

विज्ञापन

 

आरोपी शराफत ने पुलिस से पूछताछ किया। शराफत ने बताया था कि उसके पिता सलीम खान के मृतका चांदतारा से अवैध संबंध थे। इसी वजह से वह चांदतारा से काफी नफरत करता था। शराफत ने चांदतारा और उसके पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने की साजिश की। इसमें उसने अपने राखी भाई राजेश खटीक को भी शामिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक कर मासूमों का गर्दन काटा
आरोपी शराफत 27 जुलाई 2015 की रात को चांदतारा के पूरे परिवार को जियारत के बहाने अपने साथ कार में ले गया। अजमेर हाईवे पर एक सुनसुान जगह पर उसने चांदतारा और उसके पति यूनुस पर तलवार से  हमला कर दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों के शवों को सड़क के किनारे धकेल दिया। आरोपी की दरिंदगी यहीं खत्म नहीं हुई। अपने माता-पिता की हत्या होते बच्चों ने देख लिया था। ऐसे में उसने कार रोककर एक-एक बच्चे को बाहर उतारा और चोरों की गर्दन काट दी। शव पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed