{"_id":"621f271bb8e69f6488080e92","slug":"death-of-retired-asi-who-came-to-dholpur-to-appear-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कोर्ट में पेशी करने धौलपुर आए रिटायर एएसआई की मौत, सुबह जागने के कुछ देर बाद तोड़ा दम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कोर्ट में पेशी करने धौलपुर आए रिटायर एएसआई की मौत, सुबह जागने के कुछ देर बाद तोड़ा दम
Wed, 02 Mar 2022 01:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:43 PM IST
सार
हरियाणा से धौलपुर पेशी करने आए रिटायर एएसआई की अचानक मौत हो गई। सुबह जागने के बाद उन्होंने अपने कुछ काम किए और फिर दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
शव को पीएम के लिए भेजा अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पुलिस से सेवानिवृत्त एक एएसआई ने कोर्ट में पेशी से पहले दम तोड़ दिया। रिटायर एएसआई रणवीर चौधरी महेंद्रगढ़ हरियाणा के रहने वाले थे। धौलपुर से रिटायर होने के बाद वह वापस अपने घर रहने चले गए थे। कोर्ट पेशी से पहले उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी आध्यात्म गौतम ने बताया कि कोर्ट में पेशी के लिए मंगलवार शाम को रिटायर्ड एएसआई रणवीर सिंह धौलपुर आए थे। वह रात को न्यायालय परिसर में बने माल खाना गार्ड रूम में सो गए। सुबह जागने के बाद उन्होंने अपने कुछ काम किए और फिर चारपाई पर लेट गया। इसी दौरान एएसआई की मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गौतम ने बताया कि एएसआई की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की मौत किन कारणों से हुई है, इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन