फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Death of real brothers due to heart attack in Sikar after death of younger brother elder also died

Rajasthan: हार्ट अटैक से सगे भाइयों की मौत, छोटे भाई का शव देख रोने लगा बड़ा भाई, कुछ देर बाद चल बसा

Sun, 12 Feb 2023 09:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 12 Feb 2023 09:45 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि दोनों भाई एक दूसरे से प्यार करते थे। छोटे भाई  नियाज अहमद  की मौत का सदमा जमील सह नहीं पाए और उनकी भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

विज्ञापन
Death of real brothers due to heart attack in Sikar after death of younger brother elder also died
जमील और नियाज अहमद की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के सीकर जिले में छोटे भाई की मौत के बाद बड़े भाई की भी मौत हो गई। छोटे भाई की हार्ट अटैक से मौत के बाद वह उसके घर पहुंचा था। शव को देखकर वह बिलख पड़े। इस दौरान उसके सीने में तेज दर्द होने लगा और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।    

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना सीकर रामगढ़ के वार्ड नं. 13 में नटवरजी के मंदिर मोहल्ले की है। यहां रहने वाले काजी नियाज अहमद (65) को शनिवार देर शाम हार्ट अटैक आ गया। परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


नियाज के इंतकाल की सूचना उनके बड़े भाई जमील अहमद (70) को दी गई। कुछ देर बाद जमील नियाज के घर पहुंचे और शव देखकर रोने लगे। कुछ देर बाद उनके सीने में तेज दर्द होने लगा तो परिजन वापस उन्हें घर ले गए और दवा दी, लेकिन कुछ देर बाद जमील की भी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दोनों भाई एक दूसरे से प्यार करते थे। छोटे भाई की मौत का सदमा जमील सह नहीं पाए और उन्हें भी हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी भी मौत हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed