{"_id":"6468943b083b78fc9d082f2c","slug":"deadly-attack-on-three-people-in-nekpur-village-of-dholpur-in-enmity-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: नेकपुर गांव में रंजिश में तीन लोगों पर जानलेवा हमला, तीनों गंभीर घायल, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: नेकपुर गांव में रंजिश में तीन लोगों पर जानलेवा हमला, तीनों गंभीर घायल, आरोपी फरार
Sat, 20 May 2023 03:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 20 May 2023 03:05 PM IST
सार
रंजिश को लेकर नेकपुर गांव के करीब 12 लोग लाठी डंडे एवं हथियारों से लैस पहुंचे और सोते हुए लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
तीन लोगों पर जानलेवा हमला
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर थाना इलाके के नेकपुर गांव में बीती रात पुरानी अदावत को लेकर एक परिवार पर दबंग लोगों ने लाठी डंडे एवं हथियारों से जानलेवा हमला किया है। आरोपियों द्वारा किए गए हमले में तीन जने गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराए गए 50 वर्षीय रामजीलाल पुत्र रामबाबू, 22 वर्षीय सौदान सिंह पुत्र कालीचरण एवं 25 वर्षीय उत्तम सिंह पुत्र विजय सिंह ने बताया बीती रात रंजिश को लेकर गांव के करीब एक दर्जन लोग लाठी डंडे एवं हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने सोते हुए लोगों पर लाठी डंडे एवं लोहे के सरियों से जानलेवा हमले कर दिए। इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी आरोपियों द्वारा बदतमीजी की गई।
विज्ञापन
सभी आरोपी तीनों लोगों को गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए। घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में घायलों का उपचार किया जा रहा है। सदर थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया घायल पक्ष ने नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिला अस्पताल में घायलों का मेडिकल कराया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है मामला
दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व में भी दोनों पक्ष आमने सामने हो चुके हैं। बीती रात एक पक्ष के लोगों ने लामबंद होकर रामजीलाल पक्ष के लोगों पर रात्रि में सोते हुए हमला किया है। आरोपियों द्वारा किए गए हमले में रामजीलाल एवं कालीचरण को गंभीर चोटें आई है।