फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Deadly attack on old man due to election rivalry in Dholpur seriously injured

Rajasthan: धौलपुर में चुनावी रंजिश में बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, गंभीर घायल, गांव में पुलिस बल तैनात

Sun, 26 Nov 2023 09:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 26 Nov 2023 09:57 PM IST
सार

Rajasthan: सीओ बाबूलाल मीणा ने बताया कि विवाद को लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Deadly attack on old man due to election rivalry in Dholpur seriously injured
विवाद के बाद गांव में पुलिस बल तैनात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को धौलपुर में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। 70 साल के बुजुर्ग को घेरकर एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से बुरी तरह पीट दिया। हमले में घायल हुए बुजुर्ग को परिजनों ने बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, दूसरे पक्ष के लोग भी लामबंद होकर मौके पर पहुंच गए। भनक लगते ही गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।  

विज्ञापन


दरअसल, सिकरौदा गांव के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग सुरेश सिंह ठाकुर पुत्र होतम सिंह ठाकुर अपने गांव से सैपऊ की तरफ जा रहे थे। चुनावी रंजिश को लेकर गुर्जर पुरा गांव के लोगों ने बुजुर्ग को गांव के पास ही घेर लिया। एक दर्जन से अधिक लोगों ने उन पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। 
विज्ञापन


हमले में बुजुर्ग के हाथ पैर में फैक्चर हो गया और सिर में भी गंभीर चोट आई है। बुजुर्ग का बाड़ी के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। विवाद की भनक लगते ही सीओ ग्रामीण बाबूलाल मीणा भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हालात तनावपूर्ण देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। अब्दुलपुर गांव में भी दो पक्षों में विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ बाबूलाल मीणा ने बताया कि केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed