{"_id":"64b01fe510c2a726a30f4857","slug":"dead-body-of-dubai-businessman-s-daughter-found-in-well-in-karauli-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli: दुबई कारोबारी की पुत्री का कुएं में मिला शव, चेहरे पर एसिड के निशान, परिजनों के साथ धरने पर बैठे मीणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli: दुबई कारोबारी की पुत्री का कुएं में मिला शव, चेहरे पर एसिड के निशान, परिजनों के साथ धरने पर बैठे मीणा
Thu, 13 Jul 2023 09:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 13 Jul 2023 09:32 PM IST
सार
करौली के नादौती में भीलापाड़ा मोड़ पर स्थित एक कुएं में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके चेहरे पर एसिड के निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली के हिण्डौन सिटी में नादौती थाना के भीलापाड़ा मोड़ स्थित एक कुंए में गुरुवार सुबह एक युवती का शव मिला। नादौती थाना पुलिस की ओर से शव को कुएं से बाहर निकालने के बाद मृतका के परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मृतका के चेहरे पर एसिड डालने के स्पॉट भी मिले हैं, जिसके कारण परिजन हत्या का आरोप लगाकर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर अड़ गए। मृतका का शव लेकर पुलिस शाम के वक्त हिण्डौन जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका टोडाभीम थाना क्षेत्र के मोहनपुरा निवासी आरती बैरवा(18 साल) पुत्री बत्तीलाल बैरवा है। बताया गया कि मोहनपुरा निवासी युवती आरती और पूजा दो बहनों की सगाई इसी वर्ष अप्रैल में शजपुरा के दो सगे भाइयों से तय हुई है। मृतका के पिता दुबई में कारोबार करते हैं। घटना के दौरान पिता दुबई में थे। मामले की जानकारी मिलने पर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे मीणा
इधर, राज्य सभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने एसिड अटैक में युवती की मौत और कुएं में शव मिलने की घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने कहा कोर्ट ने महिलाओं-बालिकाओं पर बढ़ रहे एसिड अटैक मामले में कठोर कानून प्रक्रिया लागू की है, लेकिन राज्य सरकार की लचर कानून व्यवस्था के कारण आज एक बेकसूर युवती की हत्या हो गई। इस दौरान उन्होंने मोर्चरी में रखी युवती के शव का निरीक्षण किया। इसी के साथ बाहर आकर ऑक्सीजन प्लांट के पास बने धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
इधर, जिला अस्पताल में टोडाभीम, बालघाट, नादौती और नई मंडी थाना प्रभारियों सहित भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। वहीं जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र गुप्ता ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का भी गठन किया है।