{"_id":"64900bf01557b52b2c0c1df1","slug":"dead-body-of-a-mason-who-went-to-jaipur-was-found-in-the-field-of-dholpur-village-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: काम के लिए जयपुर गए राजमिस्त्री का गांव के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: काम के लिए जयपुर गए राजमिस्त्री का गांव के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 19 Jun 2023 01:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:34 PM IST
सार
काम के लिए जयपुर गए 25 वर्षीय राजमिस्त्री का शव धौलपुर के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी घटनास्थल पर पहुंची तो कपड़े, हाथ की अंगूठी और हाथ पर गुदा हुआ नाम देखकर महेंद्र की पहचान की।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जमा ग्रामीण।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
धौलपुर से जयपुर मजदूरी करने गए 25 साल के युवक का शव सोमवार सुबह धौलपुर के ही रजौरा कला गांव में में मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर भारी तादाद में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना स्थानीय सैंपऊ थाना पुलिस को दी गई। करीब दो घंटे बाद शव की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घटनास्थल का मौका मुआयना कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र रमेश जाटव 16 मई को जयपुर मजदूरी करने के लिए रवाना हुआ था। परिजनों ने बताया युवक राजमिस्त्री का काम करता था। घर से निकलने के बाद युवक की खैर खबर परिजनों को नहीं मिल रही थी। सोमवार सुबह खेत से गुजर रहे लोगों को दुर्गंध आने पर मामले की खबर लगी। पास जाकर देखा तो 25 साल के युवक का शव फूली हुई अवस्था में पड़ा था। जानकारी होते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
शव देखकर पिता नहीं पहचान पाया, मृतक की पत्नी ने पहचाना
ग्रामीणों की सूचना पाकर थाना प्रभारी हरभान सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। डेड बॉडी से काफी दुर्गंध आने पर पास जाने में भी लोगों को दिक्कत हो रही थी। दो घंटे तक पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास करती रही। मामले की भनक मृतक के परिजनों को लग गई। मृतक का पिता रमेश घटनास्थल पर पहुंच गया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं कर पाया। मृतक की पत्नी घटनास्थल पर पहुंची तो कपड़े, हाथ की अंगूठी और हाथ पर गुदा हुआ नाम देखकर महेंद्र की पहचान की।
विज्ञापन
नशा भी करता था
मृतक महेंद्र सिंह शराब का अधिक सेवन करता था, ऐसा परिजन और ग्रामीणों से पता लगा है। 16 जून को मृतक पत्नी से 500 रुपये किराए के लिए लेकर जयपुर मजदूरी करने के लिए रवाना हुआ था। युवक का मोबाइल बंद आने पर परिजनों को अनहोनी की भी आशंका हो रही थी। सोमवार सुबह परिजनों की आशंका दुखद खबर के रूप में बदल गई।