फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   District Collector's surprise inspection in Bandikui of Dausa

Dausa: बांदीकुई में जिला कलेक्टर का औचक निरीक्षण, खारा पानी मिलने पर अधिकारियों को लताड़ा; दिये निर्देश

Sat, 24 Aug 2024 01:14 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2024 01:14 PM IST
सार

Dausa: दौसा कलेक्टर देवेंद्र यादव ने बांदीकुई क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई खामियां देखने को मिली। बता दें कि कलेक्टर के औचक निरीक्षण को लेकर सरकारी महकमों में खलबली मच गई। 
 

विज्ञापन
District Collector's surprise inspection in Bandikui of Dausa
जिला कलेक्टर का निरीक्षण

विस्तार

दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र यादव आज बांदीकुई क्षेत्र में औचक निरीक्षण करने पहुंचे, जहां जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण किया। इसी बीच जिला कलेक्टर अचानक श्यालावास पंप हाउस पहुंच गए। जहां उन्होंने तमाम व्यवस्थाएं को देखा और समझा। डीएम ने पेयजल सप्लाई को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों से खारे पानी की सप्लाई पर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन


इधर बांदीकुई शहर के वंचित क्षेत्रों को भी पेयजल लाइन से जोड़ने के अधिकारियों को निर्देश भी दिए। कलेक्टर के औचक निरीक्षण को लेकर सरकारी महकमों में खलबली मच गई। अधिकारियों में अफरातफरी मचने से कई कार्मिक एक दूसरे को मैसेज और फोन पर कलेक्टर के मूवमेंट की जानकारी लेते देते रहे। जिसके चलते ये औचक निरीक्षण केवल निरीक्षण बन गया।
विज्ञापन


इधर बीएन जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर भी जिला कलेक्टर पहुंचे और आंगनबाड़ी की अव्यवस्थाओं को नाराजगी जाहिर करते हुए बच्चों की उपस्थिति नहीं मिलने पर जमकर लताड़ लगाई। इसी दौरान डीएम ने विधार्थियों से शिक्षा स्तर भी जांचा। इस सारे वाचक निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी और मजे की बात यह रही कि जिला कलेक्टर का अगला मूवमेंट कहां होगा इस बात की जानकारी सरकारी नुमाइंद्र एक दूसरे से साझा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed