फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Abused the young man who came to drop off his friend's sister, it is a case of personal enmity

Dausa News: दोस्त की बहन को ससुराल छोड़ने साथ आए युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, आपसी रंजिश का है मामला

Wed, 11 Sep 2024 11:34 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2024 11:34 PM IST
सार

दोस्त के साथ उसकी बहन को ससुराल छोड़ने गए युवक पर कुछ बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। फिलहाल युवक को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया है।

विज्ञापन
Dausa News: Abused the young man who came to drop off his friend's sister, it is a case of personal enmity
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दौसा जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंदी पर हैं, जिसके चलते आज अपने दोस्त की बहन को ससुराल छोड़ने आए युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में युवक को सीने और हाथ में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने 4 राउंड फायर करते हुए युवक को घायल कर दिया। युवक को उपचार के लिए सिकंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।

विज्ञापन


दौसा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि ब्राह्मण बैराड़ा गांव में दो पार्टियों में आपस में रंजिश थी। बताया जा रहा है कि गलत कार्यों करने की वजह से दोनों एक-दूसरे की मुखबिरी करते थे, जिसके चलते यह सारा कांड हुआ।
विज्ञापन


इधर पीड़ित के परिजनों की मानें तो गोली हरकेश पुत्र तनुराम मीणा को लगी है। वह अपने दोस्त के साथ उसकी बहन को ससुराल छोड़ने आया था, जहां से वापस जाते वक्त आरोपियों ने गोलीकांड को अंजाम दिया। ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग के बाद घायल हरकेश को सिकंदरा के अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग की सूचना के बाद मानपुर डिप्टी एसपी दीपक मीणा और सिकंदरा थाना मौके पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया। घायल के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस गोलीकांड से पहले पुलिस को कई बार शिकायत दी जा चुकी है। यदि समय पर पुलिस कार्रवाई करती तो आज यह सारा मामला नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed